एक्सप्लोरर

Bihar Weather: गोपालगंज, रोहतास सहित बिहार के 11 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Update: सोमवार को कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में देर रात तक झमाझम बारिश हुई. पढ़िए मौसम से जुड़ी पूरी रिपोर्ट.

Bihar Weather Today: बिहार में आज (मंगलवार) भी भारी वर्षा की संभावना है. खासकर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के पश्चिमी इलाकों एवं दक्षिण मध्य भाग के कुल 19 जिलों में ज्यादा वर्षा के आसार हैं. पूर्वी इलाकों के सभी जिलों और उत्तर मध्य के 19 जिलों में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के संकेत हैं. 

तेज हवा के चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना

आज जिन 11 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, गयाजी और नवादा शामिल है. इन जिलों में कहीं भारी वर्षा तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. इन जिलों के अधिकतर जगहों पर बिजली चमकने और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के भी चलने की संभावना है.

पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, सीवान और सारण में भी सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों में भी अधिसंख्य जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा एवं तेज हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) के चलने की संभावना है. कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों एवं दक्षिण पूर्व के जिलों में भी बादल बने रहने के साथ वर्षा की संभावना है.

कई जिलों में देर रात तक हुई झमाझम बारिश

बीते सोमवार को कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में देर रात तक झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से सारण, वैशाली और पटना जिले में देर रात (1:07 से सुबह 4:07 तक) मध्यम दर्जे की वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था. सोमवार की दोपहर तक की बात करें तो सबसे अधिक सीवान में 115.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. 

इसके अलावा औरंगाबाद में 68.5 मिलीमीटर, भोजपुर में 47.2, नवादा में 44.8, पश्चिम चंपारण में 37.6, गोपालगंज में 37.2, जहानाबाद में 36.02, गयाजी में 35, रोहतास में 31.4, शेखपुरा में 29, सारण में 28.6, लखीसराय 28.2 और पटना के घोसवरी में 26.2 मिलीमीटर की बारिश हुई है. इसके बाद देर शाम तक कई जिलों में बारिश हुई.

सोमवार को सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान अररिया में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget