एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, इन 9 शहरों में भारी वर्षा के संकेत

Weather Today: सबसे अधिक पूर्णिया शहरी क्षेत्र में 171.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. राज्य का औसत तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहा. जानिए मौसम को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट.

Weather News 9 August 2023: मौसम विभाग की ओर से उत्तर बिहार के कई जिलों में आज (9 अगस्त) मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गई है. नौ जिलों में भारी वर्षा के संकेत हैं. इन जिलों में सुपौल, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं. इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में मध्यम से लेकर हल्की वर्षा की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग की ओर से बुधवार की सुबह 5:47 बजे से लेकर 8:47 बजे के बीच प्रदेश के 18 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई. बताया गया कि अरवल, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पटना, भोजपुर और सारण जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है.

सबसे अधिक पूर्णिया में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार शाम से लेकर मंगलवार दोपहर के बीच सबसे अधिक पूर्णिया शहरी क्षेत्र में 171.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि जिले के जलालगढ़ में 170.2 मिलीमीटर और बनमनखी में 142.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. अररिया के रानीगंज में 164.2 मिलीमीटर, अररिया शहरी क्षेत्र में 158.5, फारबिसगंज में 135, नरपतगंज में 122 मिलीमीटर, कटिहार जिले के कदवा में 125.8 मिलीमीटर, सुपौल के निर्मली में 121 मिलीमीटर के साथ बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. अन्य कई जिलों में भी बारिश हुई है.

बारिश से बदला प्रदेश का मौसम

बिहार में हो रही बारिश के चलते प्रदेश का मौसम बदल सा गया है. मंगलवार को राजधानी पटना में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तो हुई लेकिन अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री ही रहा. सबसे अधिक तापमान किशनगंज और मोतिहारी में 33 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम तापमान पूर्णिया जिले में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहा.

 यह भी पढ़ें- BJP बोली- अविश्वास प्रस्ताव टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश, विजय कुमार सिन्हा ने JDU को कहा- 'यदि थोड़ी नैतिकता बची हो तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget