एक्सप्लोरर

BJP बोली- अविश्वास प्रस्ताव टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश, विजय कुमार सिन्हा ने JDU को कहा- 'यदि थोड़ी नैतिकता बची हो तो...'

Bihar Politics: विजय सिन्हा ने कहा कि घमंडी और तुष्टिकरण करने वाले विपक्षी दलों की निराशा और हताशा अब सार्वजनिक हो गई है. अविश्वास प्रस्ताव पर इनकी करारी हार तय है.

पटना: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर आज बुधवार (9 अगस्त) को भी चर्चा जारी रहेगी. इसको लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. मंगलवार (8 अगस्त) को बिहार बीजेपी विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव टुकड़े-टुकड़े गैंग की सोची-समझी साजिश है. कांग्रेस के नेतृत्व में समूचा विपक्ष टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा है. भारत के हित से इनका कोई लेना देना नहीं है.

विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी पर भी हमला किया. कहा कि बीजेपी की बदौलत लोकसभा में बिहार से 16 सीट पाने वाली नीतीश की पार्टी जेडीयू में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो इन्हें अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ में वोट करने से पहले 100 बार सोचना चाहिए. आरजेडी का एक भी लोकसभा सदस्य नहीं है फिर भी उनके नेताओं का अविश्वास प्रस्ताव पर बयान इनके अहंकार को दर्शाता है.

'भारत का विश्व स्तर पर नेतृत्व खटक रहा'

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्षता के नाम पर तुष्टिकरण और देश विरोधी ताकतों को खाद-पानी देने का ये काम कर रहे हैं. चीन और पाकिस्तान भारत के विकास और बढ़ती ताकत से भयभीत है. भारत का विश्व स्तर पर नेतृत्व की भूमिका में आना इनको खटक रहा है. वे देश के विपक्षी नेताओं से संपर्क साधकर अपना मिशन पूरा करने के प्रयत्नशील हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के रहते उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है.

'अविश्वास प्रस्ताव पर इनकी करारी हार तय'

विजय सिन्हा ने कहा कि घमंडी और तुष्टिकरण करने वाले विपक्षी दलों की निराशा और हताशा अब सार्वजनिक हो गई है. ये प्रधानमंत्री द्वारा परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमले से परेशान हैं. देश की जनता ने इन्हें पहले से ही जमींदोज कर रखा है. राजनीतिक रूप से लगातार सिकुड़ने और लोकसभा में सीटों की संख्या में भारी कमी हो जाने के कारण अपने अपने भविष्य के लिए ये चिंतित हैं. अविश्वास प्रस्ताव पर इनकी करारी हार तय है फिर भी ये गाल बजा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- 'मैंने JDU को सबसे ज्यादा फंडिंग करवाई', नीतीश की पार्टी बोली- 'इतनी हैसियत नहीं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget