एक्सप्लोरर

बाढ़ के बीच जल संसाधन मंत्री का दावा सभी टूटे बांधों का कर लिया जाएगा मरम्मत

बिहार में बाढ़ के विभीषिका के बीच जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि 1 सप्ताह के अंदर सभी टूटे बांधों का मरम्मत कर लिया जाएगा.

पटना: बिहार मौजूदा समय में दो-दो आपदाओं की मार झेल रहा है. एक तरफ कोरोना ने त्राहिमाम मचा रखा है, वहीं दूसरे तरफ बाढ़ ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है. नदियों के लगातार बढ़ रहे जलस्तर की वजह से जगह-जगह से बांध टूट रही है. ऐसा में बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैलने लगा है. इसी क्रम में बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने रविवार को दावा किया है कि बिहार में सभी टूटे बांधों का एक सप्ताह में मरम्मत कर लिया जाएगा.

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि "पूर्वी चंपारण के चकिया समेत और भी कई इलाकों में 21 जुलाई को 200 एमएम से ज्यादा बारिश हुई. वहीं गंडक बराज से साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. ऐसे में इलाके में वर्षा अधिक होने के कारण साढ़े पांच लाख क्युसेक पानी का निकासी हुआ, जिस वजह से बहुत जगहों पर पानी ओवर ड्राप हुआ और जब ज्यादा पानी होता है तो सीपेज पाइप से उसको टेकल कर लिया जाता है. जितनी जगह रोका जा सकता था, वो रुका लेकिन इसके बाद भी दो तीन जगहों पर यह ओवर ड्राप हो गया."

संजय झा ने बताया कि "मोतिहारी के रामपुर में जो बांध टूटा उसका कारण यह था कि एक बड़ा पीपल का पेड़ बांध के अंदर था और जब पानी का दबाव बढ़ा तो पीपल का पेड़ जिसके जड़ का हिस्सा बांध के नीचे तक था, वह उखड़ गया ऐसे में बांध भी छतिग्रस्त हो गया. गोपालगंज के देवापुर में भी ओवर ड्राप हुआ, लेकिन अभी पानी का लेवल काफी नीचे हो गया."

इस बार नार्मल दिनों जैसा नहीं है

उन्होंने बताया कि "बांध जहां-जहां टूटा है, वहां बन भी रहा है. एक जगह बन भी गया है और बांकी जगहों पर मेटेरियल पहुंच गया है. इसमें दूसरी समस्या यह भी है कि जो इंजीनियर इसमे लगे हैं, उनमें से 8 को कोविड हो गए तो यह नॉर्मल दिनों जैसा नहीं है. जो फील्ड में है उनमें कोरोना पॉजिटिव भी हैं, इसके बावजूद उन्होंने लगकर काम किया है."

बाढ़ में जान-माल के नुकसान के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बार जान-माल की छति बहुत कम हुई है. हमलोगों ने अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पहली बार प्रभावी रूप से लागू किया है. जिस एरिया में बारिश की संभावना थी, उसे 72 घंटे पहले जानकारी दी गई और यह जानकारी सभी जिले के जिलाधिकारी को भी दी गई. इस कारण उन्हें बांध की मॉनिटरिंग से लेकर लोगों को निकालने में भी सुविधा हो रही है."

बांध की मजबूती के लिए किया जा रहा काम

संजय झा ने कहा कि " गंडक में 1986 के समय का जो HFL था, पानी इसबार वह भी पार कर गया. इस बार 1986 के HFL से 27 सीएम ऊपर पानी जा रहा था, इसी कारण दो तीन जगहों पर ओवर ड्राप हुआ, जिस कारण बांध छतिग्रस्त हुआ. हमलोगों ने उसी रात सैकड़ों प्वाइंट पर बांध के मजबूती के लिए काम किया जिसे हमने सोशल मीडिया साइट्स पर साझा भी किया है. लेकिन अब पानी कम हो गया है."

संजय झा ने बताया कि " गंडक से उस रात 5 लाख 36 हजार क्युसेक पानी निकला, रेवा घाट में जो गेज है वहां भी इसबार पिक पर जल निकासी हुई है. लेकिन काम जारी है, एक सप्ताह के अंदर जो भी ब्रिज ध्वस्त हुए हैं, उन्हें ठीक कर लिया जाएगा. हमारे लोग और मेटेरियल वहां पहुंच गए हैं. अभी बांध का दोनों तरफ ब्लॉक कर बालू के बोरा से बांध बनाया जाएगा, ताकि लोगों के आने-जाने का रास्ता तैयार हो सके और जब पानी पूरी तरह से कम होगा तब उसे फाइनल तैयार किया जाएगा क्योंकि अभी तो हमे मिट्टी का भी अभाव होगा और फिर सभी जगहों पर पानी भी है."

बिहार में बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

मालूम हो कि बिहार में बाढ़ ने आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. उत्तर बिहार के लगभग सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं. सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सारण, गोपालगंज आदि जिले बाढ़ की वीभिषिका झेल रहे हैं. राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

बाढ़ का पानी नए इलाकों में प्रवेश कर रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. राज्य में बाढ़ से अब तक 11 जिलों की करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटा है. राज्य सरकार की ओर से 25 एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए लगाई गई हैं. बिहार की विभिन्न नदियों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सतर्क है.

नदियों के बढ़े जलस्तर से बिहार के कुल 86 प्रखंडों की 625 पंचायतें प्रभावित हुई हैं, जहां आवश्यकतानुसार राहत शिविर चलाए जा रहे हैं. सुपौल में 03, पूर्वी चम्पारण में 08, गोपालगंज में 12 और खगड़िया में 03 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं. इन सभी 26 राहत शिविरों में कुल 14011 लोग आवासित हैं. आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गोपालगंज में 46, सुपौल में 03, पूर्वी चंपारण में 31, पश्चिमी चम्पारण में 07, दरभंगा में 293, सीतामढ़ी में 19, खगड़िया में 03, शिवहर में 04, मुजफ्फरपुर में 40 कम्युनिटी किचेन चलाए जा रहे हैं.

अभी कुल 463 कम्युनिटी किचेन चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन 177065 लोग भोजन कर रहे हैं. प्रभावित लोगों के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से फूड पैकेट्स गिराए जा रहे हैं. बता दें कि सरकार की तरफ से हर साल बाढ़ से बचाव के लिए प्रयास किए जाते रहे हैं, फिर भी बाढ़ जैसी भयानक आपदा से बिहारवासी हर बार दो-चार होते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget