एक्सप्लोरर

बगहा में पानी की तेज धार में फंस गया बाइक सवार, बरसात में दुर्गम मार्ग पर सफर करना हुआ जानलेवा

bagaha News: बगहा में बरसात के दिनों में बाढ़ और जलभराव के चलते साल के चार महिनों तक थारू आदिवासी समुदाय के लोगों को जल कैदी बनकर जीवन बसर करना होता है. यहां पक्की सड़क समेत पुल का अभी भी घोर अभाव है.

Bagaha River Water Level Increased: बगहा में मानसून की पहली बरसात में ही मंगलवार को पहाड़ी भपसा नदी में अचानक उफान आ गया. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए. लिहाजा कई वाहन सवार लोगों कों काफी देर रुकने के बाद बमुश्किल नदी पार करना पड़ा. दरअसल नेपाल के तराई क्षेत्र में हुईं बारिश के बाद एकाएक नदी का जलस्तर बढ़ गया. लिहाजा पहाड़ी नदी की तेज धार में कई बाइक सवार फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया.

पहली ही बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति

इस जलजमाव में कई लोगों ने हाथों और कंधों पर बाइक को उठाकर नदी की तेज धार से  बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि मानसून की सुगबुगाहट के बीच पहली बरसात में दुर्गम मार्ग पर सफर करना जानलेवा साबित हो रहा है, क्योंकि रामनगर या हरनाटांड़ से जोड़ने वाले इन दोनों मार्ग में से किसी मार्ग में न तो अब तक पक्की सड़क बन सकी है और ना हीं पहाड़ी नदियों पर कहीं भी कोई पुल बने हैं.

यही कारण है कि बरसात के दिनों में बाढ़ और जलभराव के चलते साल के चार महीनों तक थारू आदिवासी समुदाय के लोगों को जल कैदी बनकर जीवन बसर करना होता है. यह सिलसिला सैकड़ों वर्षों से आजादी पूर्व से ही चला आ रहा है, हालांकि हाल के दिनों में दुर्गम इलाकों में संचार सेवाओं में मोबाइल के टावर जरूर लगे हैं, लेकिन बिजली और पक्की सड़क समेत पुल का अभी भी घोर अभाव है.

यात्रा के दौरान ग्रामीण की जान जोखिम में 

बता दें कि रामनगर प्रखंड अंतर्गत दोन का बड़ा इलाका मुख्यतः नौरागिया और बनकटवा इन दो पंचायतों के तकरीबन 20 गावों को मिलाकर पहाड़, नदी और जंगल के बीच करीब 1500 मीटर ऊंचाई पर बसा हुआ दुर्गम क्षेत्र है, जहां बगहा के हरनाटांड़ से दोन को जोड़ने वाले रास्ते का अभी से बुरा हाल हो गया है, तभी तो इन 22 पहाड़ी नदियों को पार कर हजारों ग्रामीण और सैकड़ों यात्री हर रोज जान जोखिम में डालकर दोन से रामनगर व हरनाटांड़ समेत बगहा पहुंचते हैं और वापस लौटते हैं.

ये भी पढ़ें: पेशी के लिए लाया गया कैदी शौचालय से हुआ फरार, पटना सिविल कोर्ट में मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget