एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पेश होने से पहले इमारत-ए-शरिया के अमीर का बड़ा बयान, इन 3 नेताओं से जताई उम्मीद

Waqf Amendment Bill: अनिसुर रहमान कासमी ने कहा कि हमारी मांग है कि बिल पेश न किया जाए. बिल में कई खामियां हैं. ये बिल भू माफिया के हक में है. उन्होंने कहा कि वक्फ बिल में 44 खामियां हैं.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक कल (बुधवार) लोकसभा में पेश होगा. इस वक्फ बिल का लगातार मुस्लिम संगठन विरोध कर रहा है. विपक्ष के भी नेता इसके खिलाफ हैं. धरना-प्रदर्शन भी किया गया. इस बीच आज मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) को पटना में इमारत-ए-शरिया के अमीर अनिसुर रहमान कासमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एक तरफ उन्होंने वक्फ बिल की खामियों को गिनाया तो दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान और चंद्रबाबू नायडू से बिल वापस लेने के लिए दबाव बनाने की अपील की है.

'वक्फ बिल में 44 खामियां'

अनिसुर रहमान कासमी ने कहा कि हमारी मांग है कि बिल पेश न किया जाए. बिल में कई खामियां हैं. ये बिल भू माफिया के हक में है. उन्होंने कहा कि वक्फ बिल में 44 खामियां हैं. सरकार वापस ले. बिहार के सीएम नीतीश कुमार से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बिल की हिमायत न करें. चिराग पासवान और उनके सांसद से भी इसके लिए अनुरोध अनुरोध किया है. साथ ही कहा है कि चंद्रबाबू नायडू भी बिल को वापस लेने के लिए दबाव बनाएं. 

प्रेस रिलीज के जरिए कहा गया कि मुस्लिम समाज के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए वक्फ बोर्ड को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर किया जा रहा है. सरकार आए दिन मस्जिद के नाम पर, मदरसा के नाम पर, कब्रिस्तान के नाम पर, उसकी संपत्तियों पर जबरदस्ती कब्जा कर रही है.

'वक्फ हमारी अपनी संपत्ति है…'

इमारत-ए-शरिया के वरिष्ठ ट्रस्टी अहमद अशफाक करीम साहब ने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और हमें संविधान ने जो हक दिया है, हम उससे अलग नहीं हो सकते हैं. वक्फ हमारी अपनी संपत्ति है और हम बिहार सरकार समेत केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह वक्फ बिल को रोक दे. हम लोग वक्फ की हिफाजत के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे. इमारत-ए-शरिया के मौलाना मोहम्मद शिबालिक कासमी ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि सबसे पहले सरकार इस बिल की खामियों को समझे.

यह भी पढ़ें- PM मोदी के बाद अमित शाह को तेजस्वी यादव ने बताया सबसे पावरफुल, कहा- 'दुख होता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget