एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: 'अगर यह पेश होगा तो…', वक्फ बिल पर CM नीतीश कुमार की पार्टी में दो फाड़!

Waqf Amendment Bill: जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि नीतीश कुमार अगर संतुष्ट रहते तो पार्टी क्यों तीन सुझाव भेजती? इस विधेयक की कोई जरूरत नहीं है. 1995 का एक्ट काफी है.

Waqf Amendment Bill 2025: लोकसभा में आज (बुधवार) 12 बजे वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा. इस बिल के पेश होने से पहले सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) में ऐसा लग रहा है कि दो फाड़ हो गया है. जेडीयू के एमएलसी और बड़े अल्पसंख्यक चेहरों में से एक गुलाम गौस (Gulam Gaus) ने बुधवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बड़ा बयान दिया. गुलाम गौस ने साफ कहा कि अगर यह पेश होगा तो पूरे देशभर में मुसलमान आंदोलन करेंगे.

देश को आंदोलन की भट्टी में मत झोंकिए: गुलाम गौस

गुलाम गौस चाहते हैं कि वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश नहीं किया जाए. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से वक्फ बिल को लेकर कहा कि केंद्र सरकार वापस ले ले. पीएम मोदी से कहा, "देश को आंदोलन की भट्टी में मत झोंकिए. जिस तरह किसान बिल वापस लिया गया उसी तरह केंद्र सरकार वक्फ विधेयक वापस ले."

'इस विधेयक की जरूरत नहीं… 1995 का एक्ट काफी'

जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने आगे कहा, "नीतीश कुमार अगर संतुष्ट रहते तो पार्टी क्यों तीन सुझाव भेजती? सुझावों में जमीन के मामलों में राज्यों की सहमति और पुराने मुस्लिम धार्मिक स्थलों में किसी तरह की छेड़छाड़ न करने की बात की गई है. इस विधेयक की कोई जरूरत नहीं है. 1995 का एक्ट काफी है."

बता दें एक तरफ जेडीयू की ओर से सांसदों को व्हिप जारी किया गया है. दो से चार अप्रैल तक संसद में मौजूद रहने एवं विधेयक के पक्ष में वोटिंग करने का निर्देश दिया गया है. उधर दूसरी तरफ पार्टी के मुस्लिम नेता विरोध कर रहे हैं. आज (02 अप्रैल, 2025) लोक सभा में यह विधेयक 12 बजे पेश होने वाला है. लोकसभा के बाद सरकार का प्रयास होगा कि कल (गुरुवार) राज्यसभा में पेश कर इसे (वक्फ संशोधन विधेयक) पास कराया जाए.

यह भी पढ़ें- Jehanabad: जहानाबाद में शिक्षिका को मारी गोली, घर में घुसे 20 बदमाश, ताबड़तोड़ फायरिंग की, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget