एक्सप्लोरर

Bihar: विजय सिन्हा का बड़ा बयान- अपराधी को बचा रहे CM नीतीश कुमार, याद दिलाई तेजस्वी की पहली कलम वाली बात

Vijay Kumar Sinha Attack on Nitish Kumar: विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से हमारे सदस्यों को मार्शल ने बेरहमी से बाहर किया यह आसन ट्रेजरी बेंच के इशारे पर काम कर रहा है.

पटना: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी सदन में विपक्ष ने हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) का कहना है कि सदन में विपक्ष की बात नहीं सुनी जा रही है. एकतरफा काम हो रहा है. विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बड़ी मुश्किल से कल भी शुरू और आज भी शुरू ही किया बोलना तो माइक को बंद कर दिया गया. इस पर जवाब मांगा कि उपमुख्यमंत्री पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख बिहार के नौजवानों को कब रोजगार देंगे? मुख्यमंत्री बैठे हैं जवाब दें. समान काम के बदले समान वेतन कब मिलेगा इस पर सरकार जवाब दे. इन सारे सवालों के पूछते ही माइक को बंद कर दिया गया.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे सदस्य ने कैमरे वाले को कहा कि विपक्ष की तरफ से कैमरा क्यों बंद कर दिया तो जिस तरह से सदस्य को मार्शल ने बेरहमी से बाहर किया, यह आसन ट्रेजरी बेंच के इशारे पर काम कर रहा है. लोकतंत्र की हत्या हो रही है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में घटना घटी है. ये अपराधी को बचा रहे हैं. भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर मौन धारण किए हुए हैं.

'आवाज नहीं सुनी जाएगी तो सदन में बैठने का क्या मतलब'

सरकार पर हमला करते हुए विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जंगलराज को जनता राज बताने वाले अब गुंडा राज में तब्दील कर रहे हैं. इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे. सदन में जब आवाज नहीं सुनी जाएगी तो फिर सदन में बैठने का क्या मतलब है. हमारे सदस्यों का पूरक नहीं सुनते हैं. सत्ताधारी दल के सदस्य पूरक की बौछार लगा देते हैं. आसन को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन आसन सरकार के दबाव में काम कर रहा है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब सड़क से सदन तक लड़ाई होगी. यह न्याय नहीं देंगे तो राज्यपाल से मिलकर इनके कारनामों को भी बताऊंगा. यह एकतरफा सदन चलाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगी टूट? सुशील कुमार मोदी ने 'भविष्यवाणी' के पीछे बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget