एक्सप्लोरर

Bihar Politics: महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगी टूट? सुशील कुमार मोदी ने 'भविष्यवाणी' के पीछे बताई ये बड़ी वजह

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी ने झाझा में मीडिया से बातचीत में बयान दिया और नीतीश कुमार पर हमला बोला. कहा कि जेडीयू के विधायकों को यह लग रहा है कि आगे चलकर पार्टी का क्या होगा. 

जमुई: बिहार की महागठबंधन सरकार को लेकर बयान देते हुए राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार (12 जुलाई) को जमकर हमला बोला. 'भविष्यवाणी' करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी टूट होगी. सुशील कुमार मोदी ने झाझा में मीडिया को यह बयान दिया. झाझा पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी का पीडब्ल्यूआई कार्यालय में बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय पार्टी के नेताओं के साथ कई बिंदुओं पर बातचीत की.

महागठबंधन सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद जेडीयू के अंदर टूट न हो इसलिए सीएम नीतीश कुमार डरे हुए हैं. सीएम ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी मान लिया है जिससे जेडीयू के विधायक नाराज हैं. पार्टी में लोग रहकर घुटन महसूस कर रहे हैं और लोगों को अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है. पार्टी के लोगों को यह लग रहा है कि आगे चलकर क्या होगा. 

बीजेपी जोड़-तोड़ में नहीं रखती विश्वास: सुशील मोदी

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू में टूट अवश्य होगी जिसमें बीजेपी का कोई काम नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जोड़-तोड़ में विश्वास नहीं रखती है. लोकसभा चुनाव में लोग पीएम नरेंद्र मोदी को ही वोट देंगे क्योंकि लोगों को मालूम है देश को पीएम नरेंद्र मोदी ही बचा सकते हैं न कि लालू यादव और नीतीश कुमार. ये लोग दावेदार हैं ही नहीं तो लोग अपना वोट क्यों बर्बाद करेंगे? इस बार बिहार में सभी 40 सीटों पर बीजेपी की जीत होगी.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पार्टी को और मजबूती मिल रही है क्योंकि जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा सभी लोग बीजेपी से जुड़ गए हैं. महागठबंधन बिहार में कमजोर होते जा रहा है. बिहार में कानून व्यवस्था, शिक्षकों के साथ होने वाले अन्याय सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर पटना में गुरुवार को विधानसभा मार्च किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Vidhan Sabha March: नियोजित शिक्षकों सहित इन मुद्दों पर BJP को चाहिए जवाब, नीतीश सरकार के खिलाफ आज मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget