एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP नेता विजय सिंह की मौत कैसे हुई? प्रशासन ने किया खुलासा, रिपोर्ट आने के बाद बिहार की सियासत हुई तेज 

BJP Leader Death Case: पटना में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान विजय सिंह की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है.

पटना: जिला प्रशासन ने गुरुवार की रात एक बयान जारी कर कहा कि बीजेपी नेता विजय सिंह (Vijay Singh Death Case) की मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए संस्थान की ओर से मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था. विस्तृत विश्लेषण के बाद बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला कि मौत दिल की बीमारी और उससे संबंधित अन्य जटिलताएं के कारण हुई थी. बयान में यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि सिंह दोपहर एक बजकर 22 मिनट से एक बजकर 27 मिनट के बीच छज्जू बाग इलाके में बेहोश हुए, जबकि लाठीचार्ज की घटना डाक बंगला क्रॉसिंग इलाके में हुई. वहीं, इस मामले में बीजेपी (BJP) ने मामले की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है.

नेता प्रतिपक्ष ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विजय सिंह की मौत पुलिस लाठीचार्ज के कारण हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ छेड़खानी की गई है. हम पीएमसीएच द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं. विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों के आधार पर तैयार की गई है. यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले वैशाली और लखीसराय में हुई दो हत्या के मामले में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दिल की बीमारी को मौत की वजह बताई थी.

बीजेपी के आरोपों पर आरजेडी ने दिया जवाब

विजय कुमार सिन्हा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ है. बीजेपी के आरोप बेबुनियाद है. बीजेपी को विजय सिंह की मौत का राजनीतिकरण बंद कर देना चाहिए, उनकी मौत से हम सब दुखी हैं. राज्य सरकार की शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में निकाला गया मार्च गांधी मैदान से शुरू होने के बाद विधानसभा परिसर से कुछ किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया था. इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया था, पानी की बौछारें की थीं और आंसू गैस के गोले दागे थे.

ये भी पढ़ें: Manipur Viral Video: चिराग का तेवर गरम, कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न घटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget