एक्सप्लोरर

Vidhan Sabha March: 'भाजपा वालों को मार के भूत बना देना है', पटना में लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत | पढ़ें 10 बड़ी बातें

Patna Lathicharge: विधानसभा मार्च की शुरुआत दोपहर में गांधी मैदान से हुई. पटना के डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज हो गया. काफी कार्यकर्ताओं और नेताओं को चोटें आईं हैं.

पटनाकोई लाठी की मार से बचने के लिए सिर को पकड़ते हुए भाग रहा है तो कोई हाथ में बीजेपी का झंडा लिए पुलिस से बचकर दौड़ रहा है. वहीं पुलिस अपने दोनों हाथों से लाठी लिए पिटाई करने में लगी है. चाहे कोई कार्यकर्ता हो या फिर कोई 'माननीय' ही क्यों न हों. यह सब कुछ पटना के डाकबंगला चौराहे पर होता रहा. दिन गुरुवार, तारीख 13 जुलाई और दोपहर का वक्त. बीजेपी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के 'माननीयों' के साथ गांधी मैदान से चल पड़े विधानसभा का घेराव करने के लिए, लेकिन नीतीश सरकार की पुलिस ने डाकबंगला पर ही रोक दिया. यहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन से पानी की बौछार की. इससे भी जब काम नहीं हुआ तो लाठीचार्ज कर दिया. स्थिति को इससे समझ लें कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. 10 बड़ी बातों से समझिए क्या-क्या हुआ और किसने क्या कहा.

1) विधानसभा मार्च की शुरुआत दोपहर में गांधी मैदान से हुई. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सब कुछ चल रहा था. बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे. इसके साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी. इसमें महिलाएं भी शामिल थीं. बीजेपी की मांग थी शिक्षक बहाली की नई नियमावली को वापस लिया जाए, 10 लाख रोजगार के मुद्दे पर सरकार जवाब दे, तेजस्वी यादव का इस्तीफा लिया जाए या सीएम नीतीश कुमार बर्खास्त करें. 

2) गांधी मैदान से जब फ्रेजर रोड होते हुए बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहा पहुंचे तो यहां पुलिस ने रोक दिया. रोकने के लिए पहले ही पूरी तैयारी की गई थी. यहां बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पुलिस ने पिटाई कर दी. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत कई और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां चटकाईं.

Vidhan Sabha March: 'भाजपा वालों को मार के भूत बना देना है', पटना में लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत | पढ़ें 10 बड़ी बातें

3) शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारे एक कार्यकर्ता की हत्या हुई है. जहानाबाद के कार्यकर्ता की शहादत हुई है. कई कार्यकर्ताओं के सिर फट गए हैं. हमलोग न झुके हैं न झुकेंगे. पूरी लड़ाई लड़ेंगे. जानबूझकर आदेश था कि भाजपा वालों को मार के भूत बना देना है. शाहनवाज ने कहा कि ये सरकार का आदेश था. कार्यकर्ताओं को पीटा गया है. सबको चोट लगी है. कई सांसद और विधायकों को भी पीटा गया है. सभी घायल हुए हैं. सरकार रोजगार दे नहीं रही बल्कि छीन रही है.

4) बीजेपी के विधायक नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई है. नीतीश कुमार की हत्यारी सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे. कई कार्यकर्ताओं के सिर फट गए हैं. कई के हाथ टूट गए हैं. हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. बिहार की जनता जवाब देने का काम करेगी.

5) बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कई नेता, कार्यकर्ता घायल हुए हैं. शिक्षक अभ्यर्थियों और किसान सलाहकारों की पुलिस पिटाई कर रही थी. आज बीजेपी के नेता विजय सिंह की हत्या कर दी गई.

Vidhan Sabha March: 'भाजपा वालों को मार के भूत बना देना है', पटना में लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत | पढ़ें 10 बड़ी बातें

6) इस पूरे हंगामे में बीजेपी के एक कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई. इस घटना बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. विजय सिंह जहानाबाद के कल्पा के रहने वाले थे. आज सुबह ही वो पटना में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए थे. हालांकि पटना के डीएम ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि लाठीचार्ज में मौत नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है.

7) एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे बीजेपी के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली. नीतीश कुमार बताएं कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है? यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है?

8) जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि लाठीचार्ज, वाटर कैनन, आंसू गैस से बीजेपी डर गई. आरएसएस में तो लाठीचार्ज की ट्रेनिंग दी जाती है. प्रतिबंधित क्षेत्र में बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता मार्च निकालेंगे, प्रदर्शन करेंगे तो यह तो होगा ही. वहीं आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि ये भी तो हो सकता है चुनाव में उनका टिकट कटने वाला होगा. टिकट कंफर्म करने के लिए जानबूझकर पिटवाए होंगे.

Vidhan Sabha March: 'भाजपा वालों को मार के भूत बना देना है', पटना में लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत | पढ़ें 10 बड़ी बातें

9) आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर महागठबंधन सरकार पर हमला बोला. कहा कि इतिहास गवाह है. ऐसा कृत्य करने वाली सरकार को जनता उखाड़ फेंकती है.

10) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है. महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है. जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान 'माननीयों' पर चलीं लाठियां! BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की हुई पिटाई

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget