एक्सप्लोरर

Vidhan Sabha Adhyaksh: विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की क्या होती है प्रक्रिया? समझिए ये नियम-कानून

Bihar News: एनडीए गठबंधन के पास 128 विधायक हैं तो विपक्षी महागठबंधन के पास 114 विधायक हैं. ऐसे में यह तय है कि अविश्वास प्रस्ताव लाए जाते हैं तो विधानसभा अध्यक्ष बदल जाएंगे.

पटना: बिहार की एनडीए सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए एनडीए के कई विधायकों ने विधानसभा के सचिव को नोटिस दिया है. अगर वे खुद इस्तीफा नहीं देते हैं तो स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को बहुमत से हटाने को तैयारी होगी. आइए समझिए कि विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की क्या प्रक्रिया होती है. क्या नियम हैं.

14 दिन का समय देने का है नियम

लंबे समय से पटना साहिब विधानसभा के विधायक रह चुके बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव कहते हैं कि जो बहुमत में रहता है वह विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए सचिव को नोटिस भेजता है. हालांकि इस पर तुरंत विचार होने का प्रावधान नहीं है. इसके लिए 14 दिन का समय देने का कानून बना हुआ है. इससे पहले विजय कुमार सिन्हा को भी 14 दिन का समय दिया गया था.

14 दिन बाद एनडीए से होगा विधानसभा अध्यक्ष

नंदकिशोर यादव ने कहा कि पहले से जो पांच फरवरी से विधानसभा सत्र की तारीख तय थी वह अब रद्द हो जाएगी. 14 दिन के बाद एनडीए का विधानसभा अध्यक्ष बनेगा. बता दें कि एनडीए गठबंधन के पास 128 विधायक हैं तो विपक्षी महागठबंधन के पास 114 विधायक हैं. ऐसे में यह तय है कि अविश्वास प्रस्ताव होते हैं तो विधानसभा अध्यक्ष बदल जाएंगे. इस्तीफा नहीं देने पर 10 या 11 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव की तिथि निकाली जा सकती है.

बता दें कि इससे पहले 2022 में 10 अगस्त को नई सरकार का गठन हुआ था. 24 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ था जिसमें संख्या बल कम होने के कारण विजय कुमार सिन्हा को इस्तीफा देना पड़ा था. वही स्थिति एक बार फिर होने वाली है. विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए पहले नामांकन की प्रक्रिया होगी. इसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. राज्यपाल नामांकन से लेकर चुनाव की तिथि निर्धारित करेंगे. 

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के यूटर्न के बीच बिहार पहुंची राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget