एक्सप्लोरर

पटना के मीठापुर-महुली पथ पर जून से ही दौड़ेंगी गाड़ियां, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

Patna News: 11 किलोमीटर लंबे मीठापुर-महुली पथ का निर्माण दो फेज में हो रहा है. पहले फेज के तहत सिपारा-परसा-महुली के बीच फोरलेन का निर्माण कराया जा रहा है.

Patna News: मीठापुर-महुली पथ पर जून से ही गाड़ियां दौड़ेंगी. हालांकि अभी तिथि तय नहीं हुई है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शनिवार (07 जून, 2025) को मीठापुर-महुली पथ का निरीक्षण किया. मीठापुर-महुली पथ के निर्माण से पटना दक्षिण में रहने वाले लाखों लोगों को काफी सहूलियत होगी. इस पथ के चालू होने से सिपारा से महुली के बीच करीब 11 किलोमीटर की दूरी लगभग 10 मिनट में ही तय की जा सकेगी. साथ ही जहानाबाद, गया, बिहार शरीफ आने जाने वाले यात्रियों का भी समय बचेगा.

सिपारा से महुली तक पूरा हुआ काम

इसके अलावा मीठापुर-महुली पथ के निर्माण से संपतचक और पुनपुन क्षेत्र में भी आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा. मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है कि एलिवेटेड रोड पर जून से गाड़ियां दौड़ने लगें. फिलहाल, सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. साथ ही भूपतिपुर के पास बन रहे रैंप की ढलाई भी पूरी हो गई है. रैंप की फिनिशिंग, पेंटिंग और लाइटिंग का काम भी अपने आखिरी चरण में है. जल्द ही भूपतिपुर से पुनपुन तक बने 9 किलोमीटर लंबे पैच का उद्घाटन किया जाएगा.

बता दें कि कि मीठापुर से रामगोबिंद सिंह महुली पथ परियोजना (फेज-1) का निर्माण कार्य सिपारा से लेकर महुली तक पूरा हो चुका है. साथ ही सिपारा गुमटी पर आरओबी के निर्माण कार्य और मीठापुर से सिपारा एलिवेटेड पथ का निर्माण कार्य का लक्ष्य नवंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है.

मीठापुर-महुली पथ का दो फेज में हो रहा निर्माण

11 किलोमीटर लंबे मीठापुर-महुली पथ का निर्माण दो फेज में हो रहा है. पहले फेज के तहत सिपारा-परसा-महुली के बीच फोरलेन का निर्माण कराया जा रहा है. इसकी लंबाई 6.7 किमी है. इसमें 5.4 किमी एलिवेटेड सड़क है. सिपारा के पास इस पथ को न्यू बाईपास (एनएच-31) फोरलेन से जोड़ा जाएगा. वहीं, इस सड़क के दूसरे फेज के निर्माण के तहत मीठापुर-सिपारा और महुली-पुनपुन के बीच फोर लेन सड़क का निर्माण होना है. इसकी लंबाई 4.3 किमी है. इसमें मीठापुर से सिपारा तक 2.1 किमी एलिवेटेड सड़क है. इस पथ को संपतचक पथ से भी जोड़ने का काम चल रहा.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हवलदार के परिजनों को दी जाएगी सम्मानित राशि, CM नीतीश ने जताया शोक

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget