एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हवलदार के परिजनों को दी जाएगी सम्मानित राशि, CM नीतीश ने जताया शोक

Bihar News: सीएम ने कहा है कि शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वे बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे.

Bihar News: जम्मू कश्मीर में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर शनिवार (07 जून, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं. 

मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी. साथ ही शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बता दें कि शहीद सुनील कुमार बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव के रहने वाले थे. उनके माता-पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं. छोटा भाई चंदन भी सेना में है. सुनील अपने पीछे पत्नी और दो बेटे को भी छोड़ गए हैं. एक 15 साल का है तो दूसरा 12 साल का है. घटना के बाद से परिवार गम में डूबा है. सुनील कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे. 9 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

सारण के लाल के शहीद होने पर तेजस्वी ने जताया शोक

दूसरी ओर आज (शनिवार) तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सारण के एक लाल के शहीद होने पर शोक जताया. लिखा, "बिहार की माटी ने एक और वीर सपूत को देश की रक्षा खातिर भारत मां के चरणों में अर्पित कर दिया. सारण जिले के बनियापुर प्रखंड निवासी बिहार रेजिमेंट के वीर जवान श्री देवकिशोर शाह जी देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर वीरगति को प्राप्त हो गए. भारत मां के इस सच्चे सपूत की वीरता, बलिदान और समर्पण को देश कभी नहीं भूलेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति तथा वीर शहीद के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें. जय हिंद! जय भारत! जय बिहार!"

यह भी पढ़ें- 'जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं… कांग्रेस डूब गई', BJP के दिलीप जायसवाल का कांग्रेस सांसद पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget