एक्सप्लोरर

UPSC Exam: पटना के इन केंद्रों पर होगी यूपीएससी की आईईएस और आईएसएस परीक्षा, सभी सेंटरों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्‍त

Bihar News: 24, 25 और 26 जून को दो पालियों में परीक्षा होगी. शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्‍न कराने को लेकर डीएम-एसएसपी ने दंडाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की.

पटना: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) की परीक्षा 24, 25 एवं 26 जून को होगी. पटना केंद्र के एक-एक उपकेंद्रों पर दो पालियों में दोनों की परीक्षाएं होंगी. इसके अलावा इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान) की परीक्षा पटना केंद्र के एक उपकेंद्र पर होगी.

भारतीय आर्थिक सेवा (IES) की परीक्षा में 306 , भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) की परीक्षा में 269 और इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान) की परीक्षा में 92 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने संयुक्त रूप से बुधवार को बैठक की. कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्‍न कराने को लेकर दंडाधिकारी एवं अन्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया. 

ये भी पढ़ें- Presidential Election 2022: सीएम नीतीश कुमार ने PM नरेंद्र मोदी को कहा- थैंक्‍स, द्रौपदी मुर्मू के लिए कही ये बात

एक दिन पहले परीक्षा स्‍थल का निरीक्षण करेंगे अधिकारी 

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी प्रतिनियुक्त स्थानीय निरीक्षण अधिकारी आयोग द्वारा निर्धारित कार्यों एवं उत्तरदायित्वों का अनुपालन करेंगे. वे परीक्षा से एक दिन पहले आवंटित परीक्षा स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण करेंगे. परीक्षा शुरू होने से दो घंटा पूर्व अपने परीक्षा उपकेंद्रों पर निश्चित रूप से पहुंच जाएंगे. उन्‍होंने कहा कि सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों को अपने-अपने परीक्षा उप केंद्रों पर प्रत्येक पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व मुख्य गेट को बंद करवाना है. 

मोबाइल फोन ले जाने की नहीं मिलेगी अनुमति 

डीएम ने यह भी कहा है कि सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों को अपने-अपने परीक्षा उपकेंद्रों पर उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों की कुल संख्या की जानकारी नियंत्रण कक्ष को देनी है. संघ लोक सेवा आयोग के निदेश के आलोक में परीक्षा केंद्र परिसर में सभी के लिए मोबाइल फोन प्रतिबंधित है. किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े कर्मियों को भी परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis: चिराग पासवान को याद आया अपनों का 'धोखा', महाराष्ट्र के CM उद्धव के लिए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget