एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा, बिहार में नए सियासी समीकरण के कयास

इस मुलाकात को लेकर चर्चा यहां तक की जा रही है कि रालोसपा का जेडीयू में विलय हो जाएगा. कुशवाहा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उन्हें बड़ा भाई बता रहे हैं.

पटना: विधानसभा चुनाव के बाद जनता दल (युनाइटेड) लगातार अपने कुनबे को बड़ा करने और संगठन को मजबूत करने को लेकर प्रयासरत है. इस बीच, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि रालोसपा के प्रमुख और नीतीश कुमार की मुलाकात से राज्य में एक नए राजनीतिक समीकरण के उदय होने की संभावना बढ़ी है.

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के पूर्व हुई इस मुलाकात को लेकर तो चर्चा यहां तक की जा रही है कि रालोसपा का जेडीयू में विलय हो जाएगा. दोनों दलों के नेताओं के बयान भी इस चर्चा से इनकार करते नजर नहीं आ आ रहे हैं. ऐसे में इस चर्चा को बल मिला है. जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह कहते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अगर जेडीयू में आते हैं तो उनका स्वागत है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और कुशवाहा पहले से ही मित्र हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी हमलोग एक साथ काम कर चुके हैं. वे कभी भी हमसे दूर नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति के लिए भी यह अच्छा होगा.

कुशवाहा रविवार की रात मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक की बात हुई. विधानसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी लंबी मुलाकात थी. पहली मुलाकात के बाद ही इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि कुशवाहा अब नीतीश कुमार के साथ राजनीति करने की ओर बढेंगे. लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में कुशवाहा की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी.

मैं और नीतीश कुमार कभी अलग नहीं थे- उपेंद्र कुशवाहा

इधर, कुशवाहा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उन्हें बड़ा भाई बता रहे हैं. अलग बात है कि चुनाव के दौरान कुशवाहा के निशाने पर नीतीश कुमार ही रहे थे. कुशवाहा ने नीतीश के साथ मिलने के बाद रविवार को कहा कि नीतीश पहले भी बड़े भाई थे और आज भी हैं. कुशवाहा भले ही रालोसपा के जेडीयू में विलय को टाल गए लेकिन इतना जरूर कह दिया, मैं और नीतीश कुमार कभी अलग नहीं थे. नीतीश से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में जेडीयू राज्य में तीसरी और एनडीए में भाजपा के बाद संख्या बल के हिसाब से दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है. इसके बाद जेडीयू के रणनीतिकारों ने संगठन में आमूलचूल परिवर्तन का निर्णय लिया. नीतीश कुमार ने भी पार्टी में शीर्ष की जिम्मेदारी छोड़कर आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बना दिया. इसके बाद से ही कई परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं. राज्य में एक मात्र बहुजन समाज पार्टी के विधायक जेडीयू का दामन थाम चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

RJD ने कहा- बंगाल चुनाव के लिए TMC से चल रही बातचीत, ममता बनर्जी की पार्टी का इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget