एक्सप्लोरर

JDU और RJD के बीच हुई 'डील' अब बन गया है फांस, उपेंद्र कुशवाहा पार्टी तोड़ेंगे या छोड़ेंगे! लिख डाली मन की बात

Upendra Kushwaha Statement: बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा की काफी चर्चा हो रही है. वहीं, रविवार को उन्होंने ट्वीट कर आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी है.

पटना: जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) काफी समय से जेडीयू से नाराज चल रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी अब जगजाहिर भी हो चुकी है. उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार कई आरोप लगा रहे हैं. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को जेडीयू कार्यकर्ताओं के नाम पर एक पत्र लिख कर ट्वीट किया है. उन्होंने कमजोर होती जेडीयू के लिए बैठक बुलाई है. साथ ही अपने मन की बात भी पत्र में लिखी है.

'मुख्यमंत्री द्वारा अनदेखी की जा रही है'

उपेंद्र कुशवाहा ने इस पत्र बहुत सारी बातों को जिक्र किया है. उन्होंने कमजोर होती जेडीयू, नीतीश कुमार की अनदेखी और आरजेडी से हुई 'डील' से संबंधित बातों को लिखा है. उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि हमारी पार्टी अपने आंतरिक कारणों से रोज-रोज कमजोर होती जा रही है. विधानसभा उपचुनाव के बाद से ही  मुख्यमंत्री को मैं इस बात को अवगत कराता रहा हूं. कई बैठकों में भी इससे संबंधित बात को रख चुका हूं. इसके साथ ही आज भी प्रयास जारी है लेकिन मेरी बातों को मुख्यमंत्री द्वारा अनदेखी की जा रही है.

उपेंद्र कुशवाहा ने की 'खास डील' की चर्चा

कुशवाहा लिखते हैं कि मेरी बातों को गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है. इससे चिंता है कि अगर जेडीयू विखर गया तो करोडों लोगों का क्या होगा? आगे जेडीयू नेता लिखते हैं कि आरजेडी की ओर से 'खास डील' और जेडीयू का आरजेडी में विलय की चर्चा ने सभी जेडीयू नेता और कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया है. आज आवश्यकता है इस मुद्दे पर मिलकर विमर्श करें. वहीं, आगे उन्होंने सिन्हा लाईब्रेरी में 19 और 20 फरवरी को बैठक के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया है.

नीतीश कुमार ने दिया जवाब

बता दें कि मकर सांक्रांति के बाद से उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू में नाराज चल रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू में अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही वो कई मंचों से जेडीयू की कमजोर होने की बात कह रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को आड़े हाथों लिया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि जेडीयू कमजोर नहीं हुई है. उपेंद्र कुशवाहा को जहां जाना है जल्दी से चले जाएं. 

उपेंद्र कुशवाहा लगातार कर रहे हैं सवाल

इस बयान के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने भी पलटवार किया था. उन्होंने ट्वीट लिख कर कहा था कि बिना हिस्सा लिए नहीं जाने वाला हूं. इसके बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू को लेकर आक्रामक हो गए हैं और लगातार जेडीयू को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं. इधर अब सीएम नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा को लेकर किए सवालों पर जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग ने पूछा CM नीतीश से ऐसा सवाल, क्या दे पाएंगे मुख्यमंत्री जवाब? बिहार की जनता से भी की बड़ी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget