एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha: 'सभी मंत्रालय...', मंत्रिमंडल में विभागों को लेकर बयानबाजी पर बिफरे उपेंद्र कुशवाहा

Upendra Kushwaha News: मोदी कैबिनेटे में बिहार से आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है. विभागो को लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है. वहीं, इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है.

Upendra Kushwaha: केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही बयानबाजी को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को कहा कि सभी मंत्रालय महत्वपूर्ण हैं. बस, काम करने की दृढ़ इच्छाशक्ति और पक्का इरादा के साथ कुछ कर गुजरने की दृष्टि होनी चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के मंत्रियों के बीच विभागों के वितरण को लेकर मीडिया में अनावश्यक बहस चलाई जा रही है. आदमी को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए. किसी भी क्षेत्र में प्रगति की यह प्रथम शर्त है.

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने अधिकारिक एक्स पर लिखा, 'आखिर क्या चाहिए बिहार को? अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य के अलावा, किसानों के घर खुशहाली और नौजवानों के हाथों को काम. किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण विभाग किस के पास है? बिहार के मंत्रियों के पास'

उन्होंने आगे लिखा कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय चिराग पासवान के पास, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय जीतन राम मांझी के पास और पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय ललन सिंह के पास है. गिरिराज सिंह के कपड़ा मंत्रालय के माध्यम से भी बड़ी संख्या में रोजगार पैदा किया जा सकता है. राम नाथ ठाकुर के माध्यम से कृषि मंत्रालय और राजभूषण निषाद के माध्यम से जल शक्ति मंत्रालय में भी हमारी दखलअंदाजी है.

तेजस्वी यादव के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया

आरएलएम नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या ऐसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का बिहार के पास होना एक अवसर नहीं है हमारे लिए? जहां तक शिक्षा और स्वास्थ्य का सवाल है. इन दोनों विषयों में मुख्य जवाबदेही का कार्यक्षेत्र राज्य की सरकार के पास है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले से डटे हैं.

उन्होंने ऐसे लोगों से आग्रह किया है कि चुनाव खत्म हो चुका है. केंद्र में काम करने वाली सरकार बन चुकी है. हम सब मिलकर बहस के बजाय सकारात्मक हो कर बिहार की प्रगति की चिंता में लगें. टांग खिंचाई की जगह सहयोगात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. अन्यथा समय निकलता जाएगा और हमारा बिहार पीछे ही छूटता चला जाएगा. उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार के बने मंत्रियों को विभाग के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh: 'ये यूपी का रिफ्यूजी लगे...', अजय राय को लेकर राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget