नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा के बयान से हलचल मच गई है. दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की विरासत पर अपना दावा ठोक दिया है.

बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की विरासत संभालने की बात कहकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. RLM नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब नीतीश अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने के मूड में नहीं, अक्टूबर में बिहार यात्रा पर निकल सकते हैं.
उपेंद्र कुशवाहा के बयान से सियासत इसलिए भी गरमा गई है क्योंकि नीतीश ने अपने पुत्र बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार को अपनी विरासत की बागडोर थमां दी है. राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विमर्श शिविर को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की तारीफ की. साथ ही उन्होंने यह कहकर चौंका दिया कि नीतीश कुमार की विरासत को संभालने के लिए उनकी पार्टी RLM तैयार है.
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
'नीतीश कुमार ने अब बिहार की राजनीति से फुर्सत...'
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अब बिहार की राजनीति से फुर्सत ले ली है, लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद अब उन्होंने स्वयं राजनीति से विश्राम लेने का निर्णय किया है. नीतीश कुमार के हटने के बाद बिहार के एक बड़े वर्ग के सामने यह बड़ी चिंता है कि उनकी इस विशाल राजनीतिक विरासत को आगे कौन बढ़ाएगा.
उपेंद्र कुशवाहा ने दावा ठोका कि बिहार में इस विरासत पर दावा ठोकने वाले तो बहुत से लोग सामने आएंगे, लेकिन हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि बिहार की जनता की यह पुरजोर आकांक्षा है कि यह महत्वपूर्ण दायित्व राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सौंपा जाए. बता दें कि अब कुशवाहा का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है. बीते गुरुवार (20 अगस्त) को उन्होंने यह बयान दिया है.
वहीं आरएलएम नेता उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में हैं. पहले वे नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में रह चुके हैं और वे कुशवाहा जाति से आते हैं. बिहार की राजनीति में लव-कुश (कुर्मी-कुशवाहा) समीकरण नीतीश कुमार की राजनीतिक ताकत का मुख्य आधार रहा है. अब कुशवाहा नीतीश की राजनीतिक विरासत पर दावा ठोक रहे हैं.
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'






















