एक्सप्लोरर

उन्नाव सड़क हादसा: 'अचानक आंधी-तूफान...', बिहार की महिला यात्री ने बताया आंखों देखा हाल

Unnao Raod Accident: इस हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग बिहार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दुख जताया है.

Unnao Road Accident News: उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में बुधवार (10 जुलाई) की सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 'नमस्ते बिहार' नाम की डबल डेकर बस शिवहर से दिल्ली जा रही थी. बस ने दूध के कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई. घटना के बाद चीख पुकार मच गई. अब इस हादसे पर बिहार से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री ने आंखों देखा हाल बताया है.

रौशन नाम की महिला यात्री ने कहा कि जब हादसा हुआ तो हम लोग सोए हुए थे. अचानक आंधी-तूफान की तरह आवाज आई. फिर जल्दी-जल्दी हमने अपनी लड़की को उठाया, फिर भागे. लोग चिल्ला रहे थे. महिला ने कहा कि हम लोग बिहार के रहने वाले हैं. मजदूर लोग हैं. कमाने-खाने के लिए यहां (दिल्ली) रहते हैं. पति बेलदारी करने जाते हैं. मैं धागा कटिंग का काम करती हूं. 

'किसी का पैर टूट गया... किसी का हाथ'

महिला यात्री ने आगे कहा, "बस में मेरे परिवार का कोई और नहीं था. मैं और मेरी बेटी थी. हादसे में किसी का पैर टूट गया है, किसी का हाथ टूट गया है. कई लोग मरे हैं. इस बस का जो मालिक है उसकी कई गाड़ियां चलती हैं. कई अच्छे बस भी हैं, लेकिन ये खटारा था. उस वक्त तो नहीं पता था कि हम लोग जाकर इस तरह से फंस जाएंगे."

सुरक्षित बचे लोगों को भेजा गया दिल्ली

इस सड़क हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग बिहार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. कई लोग शिवहर तो कई लोग मोतिहारी के हैं. हालांकि धीरे-धीरे सबकी पहचान की जा रही है. हादसे में सुरक्षित बचे लोगों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया. जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसका नंबर UP95 T 4720 है. बस यूपी से रजिस्टर्ड है. 

इस घटना को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दुख जताया है. एक्स पर लिखा, "यूपी के उन्नाव में हुए भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

यह भी पढ़ें- Manish Kashyap: मनीष कश्यप फिर लगा रहे थाने का चक्कर, फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, मांगे गए इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget