एक्सप्लोरर

Bihar University: बिहार के सभी विश्वविद्यालय में शुरू होगा 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम, राजभवन ने लिया निर्णय

Bihar University News: बिहार के विश्वविद्यालय को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एक महत्वपूर्ण लिया है. इससे स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम में बदलाव होंगे.

पटना: बिहार के सभी विश्वविद्यालय अब इस वर्ष आगामी शैक्षणिक सत्र से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करेंगे. राजभवन से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है. बयान में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकतर महाविद्यालयों में तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम वार्षिक पद्धति से चलाए जा रहे हैं. इसमें कहा गया है कि इस आशय का निर्णय बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया.

राजभवन में हुई थी बैठक

राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार की देर शाम तक चली इस बैठक में राज्य के विश्वविद्यालयों के लगभग सभी कुलपति और राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के बाद यह निर्णय किया गया है. सीबीसीएस और सेमेस्टर प्रणाली के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम आगामी शैक्षणिक सत्र (2023-27) से शुरू किए जाएंगे. कोर्स की संरचना एवं प्रथम वर्ष के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार करने के लिये कमेटी गठित करने का भी निर्णय किया गया.

एक ही समय पर सभी कार्य सम्पन्न करने होंगे

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सत्र में विश्वविद्यालय स्तर पर ही नामांकन होगा पर सभी विश्वविद्यालयों को एक ही समय पर सभी संबंधित कार्य सम्पन्न करने होंगे और इसके लिए टाईम लाइन का निर्धारण राजभवन द्वारा किया जाएगा और अगले सत्र से नामांकन की केन्द्रीकृत प्रक्रिया अपनाई जाएगी. बैठक में एकेडमिक कैलेण्डर बनाने का निर्णय लिया गया एवं आधारभूत संरचना तथा फैकल्टीज के आकलन आदि के संबंध में भी विमर्श किया गया.

मिलेगा प्रमाणपत्र

राज्यपाल ने सीबीसीएस और सेमेस्टर प्रणाली को लागू करने हेतु महत्वपूर्ण निदेश देते हुए सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा है. वहीं, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संशोधित पाठ्यक्रम पहले साल से ही कौशल विकास का प्रशिक्षण देगा. सीबीएससी के तहत कार्यक्रम को आठ सेमेस्टर में विभाजित किया जाएगा. एक साल में दो सेमेस्टर पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar: 'नीतीश बाबू आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे! P से पलटी, M से मार...', बिहार के सीएम पर किसका फूटा गुस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget