एक्सप्लोरर

'रेलवे में एक लाख लोगों की होगी भर्ती, चलेगी कई और वंदे भारत ट्रेन', बिहार से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

रेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए औसतन 1,132 करोड़ रुपये का बजट था. अब इस बजट में बिहार को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है.

Minister Ashwini Vaishnav: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने बेतिया छावनी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया. उन्होंने बिहार में चल रहे योजनाओं की जानकारी दी और 4553 करोड़ की राशि से रेल दोहरीकरण की मंजूरी दी. साथ ही बेतिया के रास्ते गोरखपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग पर लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही देश में कई और वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

रेलवे में एक लाख लोगों की भर्ती होगी- अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में एक लाख लोगों की भर्ती भी होगी. अमृत भारत का वर्जन टू चलेगा. बिहार में रेलवे के काम में 95 हजार करोड़ पीएम मोदी इनवेस्टमेंट कर रहे हैं. वही रेल मंत्री ने कहा कि तीन से चार महीना में गोरखपुर से लेकर बगहा बेतिया होते हुए पटना तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी. वंदे भारत ट्रेन चलाने के आश्वासन पर यहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई और नरेंद्र मोदी के नारे लगाए. वहीं रेल मंत्री ने कहा कि नेपाल के पशुपतिनाथ तक पहुंचाने के लिए रेलवे बस कनेक्टिविटी की भी शुरुआत करेगी.

बेतिया में कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बानूछापर ओवरब्रिज की भी मांग की है. वही रामनगर विधायक भागीरथी देवी ने मंत्री से मांग की है कि नरकटियागंज से ठोरी तक रेल चलाई जाए. कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में कई योजनाओं की मांग की, जिस पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर करेंगे और बहुत जल्द सभी योजनाओं पर काम किया जाएगा.

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की कही बात 

बेतिया में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन इस साल के बजट में बिहार को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, जो पिछली सरकार की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक है. इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है. अमृत भारत स्टेशन के तहत चम्पारण के आस-पास के प्रमुख स्टेशनों जैसे बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल सहित बिहार में कुल 98 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. इससे पहले रेल मंत्री ने गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन में बैठकर गोरखपुर-वाल्मीकिनगर-बगहा-बेतिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. 

ये भी पढ़ेंः Sunil Singh: सुनील सिंह का सरकारी बंगला भी कराया गया खाली, कहा- चुप नहीं बैठने वाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget