एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'माननीय प्रधानमंत्री नीतीश कुमार', RJD पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फिसली जुबान

Nityanand Rai: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गलती से प्रधानमंत्री कह दिया. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.

Union Minister Nityanand Rai News: पटना में सोमवार (04 नवंबर) को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की जुबान फिसल गई और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'प्रधानमंत्री' बता दिया. उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि 'उन्होंने बिहार में लोगों को नौकरी देने का काम किया' इस दौरान उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.

तेजस्वी यादव पर क्या बोले नित्यानंद राय?

दरअसल, केंद्रीय मंत्री राय पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान जब राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बिहार में नौकरी देने के क्रेडिट लेने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री' नीतीश कुमार का यह निर्णय था. तेजस्वी यादव तो लूट खसोट, भ्रष्टाचार,परिवारवाद से बाहर निकल ही नहीं सकते हैं. नीतीश कुमार ने अभी बिहार में नौजवानों को जो नौकरी और रोजगार देने का निर्णय लिया है, उसके लिए लोग जय-जयकार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इतनी समझदारी नहीं है कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री ही प्रधान होता है और उन्हीं के आदेश और निर्देश से कोई भी काम होता है. जिस समय ब‍िहार में नौकरियां दी गईं या अभी दी जा रही हैंं, उसमें नीतीश कुमार का निर्णय था.

क्रेडिट लेते हुए तेजस्वी यादव ने किया था पोस्ट 

बता दें कि दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा था, "प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल होने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। देश के इतिहास में पहली बार हमने विगत वर्ष आज ही के दिन दो नवंबर 2023 की ऐतिहासिक तारीख को रिकॉर्ड बनाते हुए गांधी मैदान से एक राज्य में, एक दिन में, एक विभाग में, एक साथ 1 लाख 20 हज़ार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे." उन्होंने आगे लिखा था कि अगस्त 2022 में सरकार में आने के बाद हमने मात्र 17 महीनों में पांच लाख नियुक्तियां कींं, तथा विभिन्न विभागों में तीन लाख से अधिक नियुक्तियाें की प्रक्रिया बढ़ाई. 

ये भी पढ़ेंः Chhath Puja Flights: छठ पूजा को लेकर सातवें आसमान पर हवाई जहाज का बढ़ा किराया, टिकट के लिए यात्रियों में मची है होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget