एक्सप्लोरर

PM मोदी के बिहार दौरे से पहले विधायकों और टिकट के दावेदारों को ललन सिंह का अल्टीमेटम, 'अगर सभा में…'

Bihar Politics: ललन सिंह ने पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर मुजफ्फरपुर में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 5-5 हजार लोग हर विधानसभा से जाना चाहिए. ये लक्ष्य निर्धारित करके चलिए.

Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटने लगी हैं. बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के बड़े नेताओं के दौरे बिहार में शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं. वे मधुबनी के झंझारपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार (14 अप्रैल) को मुजफ्फरपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एनडीए के विधायकों और टिकट के दावेदारों को अल्टीमेटम दिया कि अगर सभा में भीड़ नहीं ला पाए तो टिकट भूल जाएं. 

'जनसभा एक तरह से 2025 के चुनाव की तैयारी है...'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनसभा एक तरह से 2025 के चुनाव की तैयारी है, इसलिए मुजफ्फरपुर के लोगों को वहां पहुंचना है. इससे विधायकों को ही फायदा है. हम तो सांसद हैं. हमारा तो अभी चुनाव भी नहीं है.

उन्होंने जिले के विधायकों का नाम लेते हुए कहा कि अगर ये थोड़ी मेहनत कर लेंगे और भाषण से अगर पांच हजार आदमी लौटकर आएंगे तो वो इनके वर्कर हो जाएंगे. 5-5 हजार लोग मुजफ्फरपुर की प्रत्येक विधानसभा सीट से जाना चाहिए. ये लक्ष्य निर्धारित करके चलिए.

200 से ज्यादा सीट जीतने का ललन सिंह ने किया दावा

इससे पहले सोमवार को दरभंगा में मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को जो दिया है उतना ही मिथिला के लिए पर्याप्त है. इसके आगे जो वो देंगे वो सूद होगा. जब उनसे चुनाव की तैयारियों को लेकर सवाल किया गया था तो केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि बिहार में चुनाव की तैयारी की जरूरत है क्या, सीएम नीतीश कुमार ने जो काम किया है और पीएम मोदी ने जो बिहार को दिया है उससे बिहार में चुनाव के वैसे ही माहौल तैयार है हम 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार के कलाकारों को मिलेगी डिजिटल पहचान, पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए इसके फायदे

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget