एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Died: मनमोहन सिंह के निधन पर आई ललन सिंह की प्रतिक्रिया, केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. उनके निधन से देशभर में शोक छाया हुआ है.

Manmohan Singh Death News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) की रात को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. घर में बेहोश होने के बाद मनमोहन सिंह को एम्स लाया गया था. एम्स बुलेटिन के मुताबिक रात के 9.51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. पूर्व पीएम के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की प्रतिक्रिया आई है. शुक्रवार (27 दिसंबर) को ललन सिंह कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार लाने में उनका योगदान अतुलनीय है.

'दबाव में आकर काम करने वाले नहीं थे मनमोहन सिंह'

ललन सिंह ने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह कई पदों पर रहे. रिजर्व बैंक के गर्वनर रहे, वाणिज्य मंत्रालय में रहे. जहां भी वे रहे उन्होंने देश के हक में काम किया. उनका प्रधानमंत्रित्व का पहला कार्यकाल रहा वो अद्भूत था. लोकसभा में हम कई बार कई मामलों में देखते थे कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजनीतिक दबाव में आकर काम करने वाले व्यक्ति नहीं थे. वे पूरी स्वतंत्रता के साथ और पूरी आजादी के साथ काम करने वाले थे. पूरी आजादी के साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया. उनकी सोच और कार्यशैली हमेशा देश की प्रगति और विकास के प्रति समर्पित रही.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की भावना अंदर से देश के समर्पण की थी. आज वे हम लोगों के बीच में नहीं हैं. लेकिन भारत की आर्थिक नीतियों में सुधार और देश को नई दिशा देने वाले महान अर्थशास्त्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह को याद किया जाएगा. उनका नाम आदर के साथ लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जताया दुख

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन दुःखद. वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे. उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली. डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है."

यह भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में सिपाही की पत्नी का शव घर से बरामद, हिरासत में लिया गया पुलिसकर्मी, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget