एक्सप्लोरर

'पढ़ी-लिखी लड़कियां लिव-इन के लिए मां-बाप को छोड़ देती हैं', श्रद्धा मर्डर केस पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बयान

Shraddha Murder Case: कौशल किशोर ने बिहार के गया क्लब के प्रांगण में आयोजित महान वीरांगना ऊदा देवी के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आए थे. इसी दौरान बयान दिया.

Union Minister Kaushal Kishore Controversial Statement: पढ़ी-लिखी लड़कियों को अनपढ़ लड़कियों से सीखना चाहिए. पढ़ी-लिखी लड़कियां लिव-इन के लिए मां-बाप को छोड़ देती हैं. किसी को भी लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए, जो लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप में जा रही हैं, तो उन्हें कोर्ट से पेपर बनवा लेना चाहिए. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इस तरह के विवादित वाले बयान दिए हैं. गुरुवार को वो बिहार के गया क्लब के प्रांगण में आयोजित महान वीरांगना ऊदा देवी के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आए थे. इसी दौरान इस तरह का बयान दिया है.

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर किसी लड़की को किसी लड़के के साथ रहना ही है तो वो शादी करके रहें. कोई लड़का पसंद है और उसके साथ रहना है तो इसके लिए उचित कागजी कार्रवाई करानी चाहिए. मां-बाप सार्वजनिक रूप से लिव इन के रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं तो आपको कोर्ट में शादी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी लड़कियां जिम्मेदार हैं क्योंकि पिता और मां दोनों ही ऐसे रिश्ते के लिए मना करते हैं. पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं रहना चाहिए.

सोचती हैं वे खुले विचारों की हैं...

केंद्रीय मंत्री इतना पर ही नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया- "ऐसी घटनाएं उन सभी लड़कियों के साथ हो रही हैं जो पढ़ी-लिखी हैं और सोचती हैं कि वे बहुत खुले विचारों की हैं, अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं. ऐसी लड़कियां लिव-इन में फंस जाती हैं. लड़कियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे ऐसा क्यों कर रही हैं."

मंत्री के बयान से हुआ विवाद

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के इस बयान के बाद विवाद भी शुरू हो गया. विपक्ष की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट के माध्यम से मंत्री की आलोचना की. शिवसेना सांसद ने लिखा- "आश्चर्य है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि इस देश में जन्म लेने के लिए लड़कियां जिम्मेदार हैं. बेशर्म, हृदयहीन और क्रूर, सभी समस्याओं के लिए महिलाओं को दोष देने की मानसिकता पनप रही है."

यह भी पढ़ें- abp बिहार Exclusive: नीतीश और तेजस्वी सरकार के 100 दिन, 6 बार बांटे गए नियुक्ति पत्र, नई नौकरियां- 00

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget