एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर जीतन राम मांझी का रिएक्शन, 'एक चींटी भी…'

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से उठाई जा रही आवाज पर उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते सोमवार (01 सितंबर, 2025) को वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन पटना में बयान दिया कि अब 'वोट चोरी' का हाइड्रोजन बम आएगा. वोट की चोरी, आपके अधिकारों की चोरी है. हाइड्रोजन बम वाले बयान पर बिहार में अब सियासत तेज हो गई है. मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस पर प्रतिक्रिया दी.

जीतन राम मांझी ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एटम बम फोड़कर उन्होंने क्या किया? एक चींटी भी नहीं मरी, तो उसी प्रकार से हाइड्रोजन बम फुटेगा तो कुछ होने वाला नहीं है. उनका कोई मुद्दा है? एसआईआर को लेकर मांझी ने कहा कि यह एक प्रक्रिया है, मरे हुए लोगों का नाम कट रहा है. जिसका नाम नहीं था तो जोड़ा जा रहा है. जो बाहरी तत्व हैं जिसे संविधान के अनुसार यहां का वोटर नहीं होना चाहिए वो लोग यहां की राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं. ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 2025 में पता चल जाएगा.

इस सवाल पर कि नीतीश कुमार के अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं. इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश में इस तरह का है, कम से कम इतना तो कहना चाहिए कि नीतीश कुमार किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं. अगर उनका ही पदाधिकारी कर रहा है तो वो भी रडार पर आ जाता है. ये तो नीतीश कुमार का बड़प्पन है.

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने भी किया हमला

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी हमला बोला है. उन्होंन कहा, "राहुल गांधी इस बात को भूल रहे हैं कि उनके मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को गाली दी गई. उनका अहंकार पूरा देश देख रहा है. देश की जनता उन्हें सीख देगी."

यह भी पढ़ें- VIDEO: पटना के मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव ने किया डांस, बच्चों से कहा- 'हम मोदी जी को नचाते हैं…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget