एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अमित शाह बोले- 'नीतीश कुमार कभी PM नहीं बन पाएंगे और न तेजस्वी बन पाएंगे CM', खुद बताई ये वजह

Amit Shah Bihar Visit: शाह ने कहा "एक व्यक्ति प्रधानमंत्री बनना चाहता है और लालू जी का बेटा CM बनना चाहता है. मैं लालू जी से कहना चाहता हूं, आप नीतीश को जानते हैं, वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते.

पटना: बिहार के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पीएम बनने का सपना देख रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish KUmar) पर जमकर निशाना साधा. अपने पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि जिसका वह सपना देख रहे हैं. अभी वह पद खाली नहीं है, क्योंकि लोगों ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर रखा है.

शाह ने बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा "एक व्यक्ति प्रधानमंत्री बनना चाहता है और लालू जी का बेटा मुख्यमंत्री बनना चाहता है. मैं लालू जी से कहना चाहता हूं, आप नीतीश को जानते हैं, वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, उन्हें ये पद नहीं मिलने जा रहा. देश की जनता ने तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. ऐसा होता है, नीतीश कुमार अपने डिप्टी तेजस्वी यादव को कमान सौंपने के अपने वादे से मुकर जाएंगे, क्योंकि उनके प्रधानमंत्री बनने के सपने चकनाचूर हो जाएंगे.”

नीतीश के लिए बीजेपी के रास्ते बंद

वहीं, नीतीश के साथ भविष्य में गठबंधन के सवाल पर शाह ने कहा कि बीजेपी कभी भी जातिवाद का जहर फैलाने वाले नीतीश कुमार और 'जंगल राज' के अग्रदूत लालू प्रसाद से हाथ नहीं मिला सकती है. इसके साथ ही शाह ने दोहराया कि बिहार के मुख्यमंत्री के लिए बीजेपी के दरवाजे अब हमेशा के लिए बंद हो चुके है. 

शाह ने नीतीश को याद दिलाई ये बातें

उन्होंने कहा कि राजद और जदयू के नेतृत्व वाले गठबंधन के कई विधायक भाजपा का दरवाजा खटखटा रहे हैं. "राजद प्रमुख लालू प्रसाद जंगल राज के अग्रदूत हैं और उनके बेटे ने कभी नीतीश को 'सांप', 'पलटू चाचा', 'धोकेबाज', 'लालची' और 'अहंकारी' कहा था. लेकिन उसके बाद भी नीतीश बाबू उनके साथ हैं.

सीएम बनने की जल्दबाजी पर यह कहा था तेजस्वी ने

गौरतलब है कि इससे पहले भी यह कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार पीएम की कुर्सी के लिए दिल्ली जाकर संघर्ष करेंगे. लिहाजा, जल्द ही तेजस्वी यादव को सीएम बनाया जा सकता है. इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने पिछले महीने राज्य विधानसभा में स्पष्ट रूप से कहा था कि न तो वह (नीतीश कुमार) पीएम बनना चाहते हैं और न ही मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं. हम जहां हैं, खुश हैं. 

नीतीश ने बीजेपी को किया था सत्ता से बाहर

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 2022 में दूसरी बार बीजेपी के साथ 30 साल पुरानी साझेदारी को खत्म कर दिया था. नीतीश ने अपने इस कदम से बीजेपी को बिहार की सत्ता से बाहर कर दिया था. इसके साथ ही कुमार ने तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल और छह अन्य दलों के साथ महागठबंधन को पुनर्जीवित कर 24 घंटे के भीतर अपनी सरकार फिर से स्थापित कर ली थी. तभी बीजेपी विपक्षी में है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget