एक्सप्लोरर

'SC-ST एक्ट पर भी ये संघ परिवार रोक लगा देंगे…' ओवैसी के बयान पर BJP फायर, किया तीखा पलटवार

UGC New Rules: बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल का कहना है कि ओवैसी और कांग्रेस का तो यही काम है, मुसलमानों को डराना और बीजेपी से अलग रखना.

यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट से लगी रोक के बाद एक तरफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है तो दूसरी ओर बयानबाजी भी जारी है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान पर बीजेपी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने तीखा पलटवार किया है. गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को दिलीप जायसवाल ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "असदुद्दीन ओवैसी जो बोल रहे हैं ये काम ओवैसी और कांग्रेस का है. ओवैसी साहब और कांग्रेस दोनों एक ही चट्टे-बट्टे हैं." 

उन्होंने कहा, "इन लोगों का शुरू से यही काम है अकलियत (अल्पसंख्यक) और मुसलमान को डराकर रखना, कि बीजेपी आएगी तुमको खा जाएगी जबकि नरेंद्र मोदी जी का एक ही नारा है 'सबका साथ, सबका विकास', हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई…"

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा, "रोड बनता है तो क्या एक धर्म के लोग चलते हैं? अस्पताल बनता है तो क्या कोई एक धर्म का लोग जाकर इलाज कराता है? गांव में स्कूल बनता है तो क्या एक धर्म के लोग जाते हैं? ओवैसी और कांग्रेस का तो यही काम है. मुसलमानों को डराना और डराकर बीजेपी से अलग रखना. अलग रखकर अपनी दुकान चलाना." 

देश को आगे बढ़ाने की जरूरत: दिलीप जायसवाल

एक सवाल पर जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक मुसलमानों को बीजेपी से अलग रखकर देश में इनको अलग-थलग करने का प्रयास किया गया जबकि मुसलमान भाइयों को, सिख भाइयों को, और जितने भी हमारे भाई हैं सबको एक साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है.

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा है?

दरअसल असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "यूजीसी का रेगुलेशन निकला कि यूनिवर्सिटी में किसी अकलियत बच्चे या बच्ची से, पिछड़े या दलित के बच्चे-बच्ची से कोई भेदभाव नहीं होगा, तो इसके खिलाफ तूफान खड़ा कर दिया गया. इनके पेट में दर्द होने लगा. सरकार अपने रेगुलेशन को बचा नहीं सकी तो सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दे दिया. हम हमारे दलित भाइयों को भी बता रहे हैं कि अगर यही रवैया रहेगा तो फिर एससी-एसटी एक्ट पर भी कभी न कभी ये संघ परिवार के लोग इस पर भी रोक लगा देंगे."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
चिराग पासवान की पार्टी ने CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की यह इच्छा है'
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, 'जब आप हमें...'
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल ने कही बड़ी बात
Advertisement

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget