एक्सप्लोरर

Jehanabad News: बाइक चेकिंग देखकर भागने के चक्कर में लोको पायलट समेत 2 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

कड़ौना ओपी की पुलिस ओपी के सामने एनएच-83 पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान पुलिस से बचकर भागने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

जहानाबादः पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 पर सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना कड़ौना ओपी के समीप की है. मरने वालों में से एक रेलवे का लोको पायलट प्रमोद कुमार है तो दूसरा छात्र है. प्रमोद कुमार मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के रहने वाला था.

सोमवार को कड़ौना ओपी की पुलिस ओपी के सामने एनएच-83 पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. ट्रिपल लोड आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर तेजी से भागने लगा. इतने में सामने से आ रहे बाइक सवार छात्र से टक्कर हो गई. इसमें दोनों बाइक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. छात्र की पहचान मणिकांत कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था.

यह भी पढ़ें- Patna News: शादी से पहले पटना में ‘ओम शांति ओम’ की तरह जल गया लाखों का सेट, सबसे पहले बचाए गए दूल्हा-दुल्हन 

घटना के बाद मृतकों के घर में मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मृतक प्रमोद कुमार रेलवे में लोको पायलट था जो कुमारूबिगहा गांव से शादी समारोह से बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान यह घटना हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अपनी रूटीन ड्यूटी पर थी. पुलिस चेकिंग को देख बाइक सवार भागने लगा. इस दौरान ट्रिपल सवार बाइक चालक ने सामने से आ रहे एक बाइक को धक्का मार दिया. घटना में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि बाइक पर ट्रिपल लोडिंग में अन्य को भी चोट लगी है.

यह भी पढ़ें- बिहारः चाय की चुस्की से पहले RJD विधायक ने भांप ली बिहार सरकार की साजिश! प्याली में कीड़ा देख भड़के मुकेश रोशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget