एक्सप्लोरर

बिहारः भोजपुर में ठनका गिरने से बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत, बेगूसराय में कई जगहों पर गिरे पेड़

बेगूसराय में बुधवार को तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर पेड़ गिर गए. कहीं बिजली के खंभे गिर गए तो कहीं मकान भी ध्वस्त हो गए. हालांकि इस तबाही में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दोपहर करीब एक बजे के आसपास तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई.

आरा/बेगूसरायः बुधवार को बिहार के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के बाद बारिश हुई. इससे भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के नौवां गांव में बुधवार दोपहर ठनका गिरने से एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, बेगूसराय में कई क्षेत्रों में सड़क पर पेड़ गिर गए. कहीं बिजली का कंभा भी गिर गया.

हादसे के बाद नौवां गांव में मची अफरातफरी

सिकरहटा थाना क्षेत्र के नौवां गांव में हुई घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. मृत बालक नौवां गांव निवासी छोटन राम का 12 वर्षीय पुत्र बाबूधन राम है, जबकि दूसरा मृतक बुजुर्ग पीरो थाना क्षेत्र के बसौनी गांव निवासी 70 वर्षीय जज राम है.

बताया जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर ही एक खेत है जहां भट्ठे में ईंट को पकाया जा रहा था. इसी बीच दोनों उसे देखने के लिए खेत की ओर चले गए तभी तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के दौरान अचानक दोनों पर ठनका गिर गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों को मुआवजा देने की भी बात कही है.

तेज आंधी के बाद बेगूसराय में गिरे मकान और पेड़

बेगूसराय में बुधवार को तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर पेड़ गिर गए. कहीं बिजली के खंभे गिर गए तो कहीं मकान भी ध्वस्त हो गए. हालांकि इस तबाही में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दोपहर करीब एक बजे के आसपास तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई. तिलरथ बरौनी पथ पर कई पेड़ उखड़ गए जिससे यातायात भी बाधित हो गया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत पेड़ को हटा दिया जिससे यातायात सुचारू हो सका. वहीं सदर अस्पताल की स्थिति नगर निगम की पोल खोलती नजर आई. अस्पताल के परिसर में पानी भर गया. वहीं, एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जो बीरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. उसमें बिजली गिरने की वजह से एक तार का पेड़ पूरी तरह से जल गया है.

(इनपुटः विशाल और धनंजय)

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पूर्व मंत्री और RJD के वरिष्ठ नेता रामविचार राय का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर

लखीसराय सदर अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, विजय कुमार सिन्हा बोले- विधायक निधि से करुंगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget