एक्सप्लोरर

प्रेमी जीजा संग फरार हुई महिला को पुलिस ने किया बरामद, मृत समझकर परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार

पुलिस हिरासत में प्रेमी युवक ने ये बात स्वीकार की, कि प्रेम प्रसंग में उसने विवाहिता को भगाकर शादी की थी. अब दोनों का दो साल का बच्चा भी है. प्रेमी को पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं, जो साथ ही रहते हैं.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में सोमवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ कला गांव का है, जहां ढाई साल पहले लापता हुई युवती घर वापस लौट आयी. जिस युवती को स्थानीय थाना पुलिस ने मृत करार देकर पोस्टमार्टम और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, उस युवती के वापस आ जाने से परिजन सकते में आ गए हैं.

दरसअल, ढाई साल पहले पति से विवाद होने के बाद विवाहिता खुशबू देवी अपने मायके चली आयी थी. फिर वह वहीं से लापता हो गई थी. इसी बीच जिले के देवराढ़ कला के समीप बसही नहर के पास से एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसका चेहरा स्पष्ट समझ में नहीं आ रहा था. खुशबू के मायके वालों ने चप्पल, कपड़े और रुमाल से शव की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की थी.

इस पूरे मामले में उन्होंने ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर और ननद, नंदोई पर मायके से भगा कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वहीं, उन्होंने बरामद शव का दाह संस्कार भी कर दिया था. इधर, पुलिस जांच में विवाहिता के मरने का कोई सबूत नहीं मिल रहा था, लेकिन उसके जिंदा होने के कई सबूत हाथ लगे, जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर विवाहिता को यूपी के सोनभद्र जिले से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया.

पुलिस हिरासत में प्रेमी युवक ने ये बात स्वीकार की, कि प्रेम प्रसंग में उसने विवाहिता को भगाकर शादी की थी. अब दोनों का दो साल का बच्चा भी है. प्रेमी को पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं, जो साथ ही रहते हैं. बता दें कि प्रेमी युवक रिश्ते में विवाहिता का जीजा लगता है, जो पहले से शादीशुदा है.

इधर, लापता महिला ने बताया कि उसकी शादी कुदरा थाना के देवराढ़ कला में हुई थी. पति की प्रताड़ना से तंग आकर वो मायके आ गई थी. मायके में ही उसे रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स से प्यार हो गया, जिसके बाद वे दोनों प्लानिंग कर भाग गए. महिला का कहना है कि वो प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है.

घटना के संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने कहा कि 2018 में महिला गायब हुई थी. किसी अन्य के शव को महिला का शव समझ कर दाह संस्कार कर दिया गया था. मायके पक्ष के लोगों ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. हालांकि, जांच में विवाहिता यूपी के सोनभद्र जिला से जिंदा मिली. ऐसे में उसको थाना लाया गया है, कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Budget 2021: नीतीश सरकार के बजट में रोजगार और महिलाओं के कल्याण पर जोर जिस तहसील में है CM नीतीश कुमार का घर, वहां भरभराकर गिरी पानी की टंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget