एक्सप्लोरर

सिवानः दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में उड़े परखच्चे, एक चालक की मौत; 2 गंभीर रूप से जख्मी

सिवान के गुठनी-मेहरौना मुख्य मार्ग पर गोहरुआ गांव के समीप शुक्रवार की अल सुबह हुआ है हादसा.गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

सिवानः जिले के गुठनी-मेहरौना मुख्य मार्ग पर गोहरुआ गांव के समीप शुक्रवार की अल सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक ट्रक पर बालू तो दूसरे पर लोड था आम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की अल सुबह तेज रफ्तार में दो ट्रक जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक के चालकों ने गोहरुआ गांव के पास ट्रक से अपना संतुलन खो दिया और भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में एक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. एक ट्रक पर बालू तो दूसरे पर आम लोड था. घटना के बाद ट्रक पर लोड सारा सामान सड़क पर गिर गया.

जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया ट्रक

इधर, दोनों ट्रक में हुई टक्कर के बाद आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद गुठनी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे से हटाया. बताया जाता है कि आम लदा ट्रक यूपी से सिवान आ रहा था जबकि बालू लदा ट्रक बिहार से यूपी जा रहा था.

गुठनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में ही भर्ती कराया है. मृतक की पहचान यूपी के कानपुर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकिशोर के 40 वर्षीय पुत्र सोनू सविता के रूप में की गई है. वहीं एक घायल की पहचान भी कानपुर के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रंजन कुशवाहा के रूप में की गई है. वहीं, दूसरे जख्मी की पहचान छपरा जिले के अवतार नगर निवासी शंकर राय के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः दिल्ली में मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन, बेटियों ने लिखा भावुक कर देने वाला संदेश

बिहारः पटना में होने वाली थी एक ट्रक शराब की डिलीवरी, इस एक गलती ने मंसूबों पर फेरा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget