एक्सप्लोरर

भोजपुरः हथियारबंद बदमाशों ने CSP के उप संचालक को मारी गोली, पैसा लाने के लिए गया था संदेश

घटना की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष पंकज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सीएसपी उप संचालक की पहचान फुलारी गांव निवासी तारकेश्वर ओझा के पुत्र विकास ओझा के रूप में की गई है. इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली लगी है.

आराः भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फुलारी गांव के समीप मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी उप संचालक को गोली मार दी. जख्मी युवक को सीने में बाईं तरफ और हाथ में गोली लगी है. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष पंकज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सीएसपी उप संचालक की पहचान फुलारी गांव निवासी तारकेश्वर ओझा का 22 वर्षीय पुत्र विकास ओझा के रूप में की गई है. जख्मी युवक के साथी व सीएसपी के संचालक रितेश कुमार ने बताया कि दोनों फुलारी गांव में ही सीएसपी केंद्र चलाते हैं.

बताया कि दोनों मंगलवार सुबह पैसा लाने संदेश गए थे. रितेश कुमार फुलारी सीएसपी केंद्र पर उतर गया. इसके बाद जब जख्मी विकास बाइक से घर जा रहा था तभी उसी गांव के पास पैसा छीनने को लेकर तीन हथियारबंद बदमाश पहुंचे और उसे गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे पहले सदर अस्पताल लेकर गए.

दो पक्षों में विवाद की बात कह रही पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जख्मी युवक के घर के बच्चे व गांव के ही दूसरे घर के बच्चों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और बात बहुत बढ़ गई. इसके बाद दूसरे पक्ष के एक युवक ने गोली मारी है. परिजन जख्मी युवक को पटना ना ले जाकर उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में करा रहे हैं.

युवक की स्थित में सुधार, निजी अस्पताल में भर्ती

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली लगी है. एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी है जो आरपार हो गई है. दूसरी गोली सीने में बाईं तरफ लगी है जो सीने के बीचो-बीच जाकर फंस गई थी. ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है. उसे तत्काल दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जाएगा. अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है. उसे 72 घंटों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. हालांकि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें- 

भावुक हुए पप्पू यादव, कहा- जिंदगी बचाने के लिए जान हथेली पर रखना अपराध है तो मैं अपराधी हूं

बिहारः भागलपुर और पटना के अस्पताल में ‘गुंडई’, महिला बोली- इलाज के लिए कहती थी तो खींचते थे दुपट्टा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget