एक्सप्लोरर

"मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश की ख़ैर नहीं" क्या इस नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी LJP?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में NDA की साख पर सवाल उठते दिख रहे हैं. बिहार में NDA के अंदर LJP और JDU के बीच जारी तनातनी के चलते सबसे बड़ी समस्या आ रही है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में जैसे जैसे तारीख़ और समय आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे NDA के एकजुट रहने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं. बीजेपी लगातार अपने दोनों सहयोगियों से बात तो कर रही है लेकिन पेंच सुलझने की बजाए और उलझता ही जा रहा है. वहीं LJP और JDU के बीच जारी तनातनी के चलते सबसे बड़ी समस्या आ रही है.

सात निश्चय कार्यक्रम पर गम्भीर सवाल

वैसे तो अभी तक किसी भी सहयोगी दल ने औपचारिक तौर पर गठबंधन टूटने की बात नहीं की है, लेकिन LJP और JDU के बीच खाई कितनी बढ़ गई है, इसका अंदाज़ा LJP से मिले कुछ संकेतों से आसानी से लगाया जा सकता है. ABP न्यूज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि LJP ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नाम से जो अपना विजन डॉक्युमेंट तैयार किया है. उसमें नीतीश कुमार के बहुचर्चित सात निश्चय कार्यक्रम पर बेहद गम्भीर सवाल उठाए गए हैं.

'सात निश्चय' में भ्रष्टाचार की जांच और दोषी को जेल '

पार्टी के विजन डॉक्युमेंट में 'शासन' अध्याय के अंतर्गत जो बात लिखी गई है उससे JDU के साथ उसकी खटास और बढ़ सकती है. पार्टी ने नीतीश कुमार के पसंदीदा 'सात निश्चय' कार्यक्रम को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है. विजन डॉक्युमेंट में इस कार्यक्रम को भ्रष्टाचार और लूट का पिटारा क़रार दिया गया है. पार्टी ने कहा है कि सात निश्चय कार्यक्रम के सभी कार्य अधूरे रह गये और इसलिए LJP उसे नहीं मानती है. पार्टी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि सात निश्चय कार्यक्रम के भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा. इसे सीधे नीतीश कुमार पर हमला कहा जा सकता है.

"मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश की ख़ैर नहीं "

NDA को एकजुट रखने की चल रही कोशिशों के नाकामयाब होने पर LJP ने 143 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान किया हुआ है. अगर ऐसी स्थिति बनती है तो पार्टी ने अपने चुनावी अभियान की रूपरेखा भी तैयार कर ली है. पार्टी ने अपने अभियान को धार देने के लिए वो नारा भी तैयार किया है जो 2018 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में खूब गुंजा करता था.

पार्टी का नारा होगा 'मोदी से बैर नहीं, नीतीश की खैर नहीं.' नारा ये बताने के लिए काफ़ी है कि चुनाव में पार्टी एनडीए में नहीं रहते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन ही करेगी. पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वो बीजेपी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी.

इसे भी पढ़ें

हाथरस मामला: ABP News की मुहिम जारी, एसपी सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Hathras Case: पीड़ित परिवार, आरोपियों और पुलिस टीम के नार्को टेस्ट का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget