एक्सप्लोरर

बिहार में रेलवे ठेकेदार के घर से एक करोड़ की संपत्ति की चोरी, किशनगंज टाउन थाने के पास ही हुई घटना

Kishanganj Theft: किशनगंज में चोरों ने बड़ी चतुराई से वारदात को अंजाम दिया है. सबसे पहले उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरों को कपड़ों से ढक दिया. सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए.

Kishanganj Theft News: किशनगंज में रविवार को चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घटना ने पुलिस के लिए चुनौती पैदा कर दी है. एनएच 27 पर स्थित रेलवे ठेकेदार आर एन चौधरी के घर से शातिर चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. चोरी की यह वारदात उस समय हुई, जब घर के लोग बेंगलुरु गए हुए थे और घर बंद था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

आर एन चौधरी के कर्मचारी दी चोरी की खबर

जानकारी के मुताबिक चोरों ने बड़ी चतुराई से वारदात को अंजाम दिया है. सबसे पहले उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरों को कपड़ों से ढक दिया. चोरी के बाद वे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके. रविवार सुबह लगभग 9 बजे जब आर एन चौधरी के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला. कर्मचारियों ने तुरंत घर के मालिक को सूचित किया और टाउन थाने में इसकी जानकारी दी.

20 लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ किलो सोना चोरी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोर 20 लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हो गए हैं. चुराई गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है. यह घटना किशनगंज टाउन थाना के बिल्कुल नजदीक की है, जो पुलिस के लिए और भी बड़ी चुनौती है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. 

बता दें कि बिहार में अपराधिक घटनाएं काफी बढ़ रही हैं. पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद क्राइम पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा. आए दिन प्रदेश के कई जिलों से चोरी, लूट और हत्या जैसी वारदात सामने आ ही जाती है. 

ये भी पढ़ेंः Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव, राजभवन का कार्यक्रम भी छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget