एक्सप्लोरर

कयासों का दौर खत्म, आज JDU में शामिल होंगे RLSP सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, CM नीतीश रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू सुप्रीमो आरसीपी सिंह समेत जेडीयू के तमाम दिग्गजों के सामने कुशवाहा जेडीयू कार्यालय में दोपहर 2 बजे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

पटना: सूबे के सियासी गलियारों में लंबे समय से चल रहे कयासों पर आज आखिरकार विराम लग जाएगा. जेडीयू में आरएलएसपी के विलय की खबरों के बीच पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू सुप्रीमो आरसीपी सिंह समेत जेडीयू के तमाम दिग्गजों के सामने कुशवाहा जेडीयू कार्यालय में दोपहर 2 बजे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उनके जेडीयू में शामिल होने के साथ ही पार्टी का जेडीयू में विलय हो जाएगा.

दूसरी बार हो रही घर वापसी

बता दें कि जेडीयू की सदस्यता लेने से पहले कुशवाहा आरएलएसपी की आखिरी बैठक सम्पन्न करेंगे. दोपहर एक बजे आयोजित बैठक में कुशवाहा आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी की जेडीयू में विलय की घोषणा करेंगे. बता दें कि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय समता पार्टी का जेडीयू में विलय हो चुका है.

दरसअल, साल 2000 में कुशवाहा ने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी. लेकिन, 2007 में उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद कुशवाहा ने फरवरी 2009 में राष्ट्रीय समता पार्टी की स्थापना की थी. लेकिन, नवंबर 2009 में पार्टी का जनता दल (यूनाइटेड) में विलय करा लिया गया था.

2013 में जेडीयू से दिया था इस्तीफा

हालांकि, 4 जनवरी 2013 को उपेंद्र कुशवाहा जो उस समय राज्यसभा सदस्य थे ने जनता दल (यूनाइटेड) से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश मॉडल विफल हो गया और कानून-व्यवस्था की स्थिति उतनी ही खराब होती जा रही है, जितनी 7 साल पहले थी. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अपनी सरकार को निरंकुश माध्यमों से चलाते हैं और उन्होंने जनता दल (युनाइटेड) को अपनी "जेब" में बदल दिया है.

जेडीयू से अलग होने के बाद कुशवाहा ने 3 मार्च, 2013 को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की स्थापना की और पटना के गांधी मैदान में एक रैली में अपनी पार्टी के नाम और झंडे का अनावरण किया था. लेकिन अब राजनीतिक समीकरणों की वजह से फिर एक बार उनकी पार्टी जेडीयू में विलय के कगार पर है.

यह भी पढ़ें -

RLSP की फाइनल बैठक से पहले वशिष्ठ नारायण सिंह ने की उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ, कही ये बात कौन हैं मंत्री रामसूरत राय जिनको लेकर बिहार में मचा है बवाल? यहां जानें- CM नीतीश के मंत्री से जुड़ी हर बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
LPG Crisis Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
Bihar Rajya Sabha Elections: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget