एक्सप्लोरर

बांकाः पानी की तेज धार में बह गया चांदन नदी पर बना अस्थाई डायवर्सन, जिला मुख्यालय से संर्पक टूटा

चांदन नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण समय सीमा के अंदर हो सके, इसको लेकर दो कंपनियों को निर्माण के लिए टेंडर दिया गया है. शनिवार को पानी की तेज धार में लाखों की लागत से बना डायवर्सन बह गया.

बांका: जिले में चांदन नदी पर लाखों की लागत से बना डायवर्सन आखिरकार शनिवार को बह गया. इसके साथ ही बांका जिला एक बार फिर से दो भागों में बंट चुका है. डायवर्सन बह जाने की वजह से बांका-ढाकामोड़ सड़क मार्ग पर यातायात ठप हो गया है. इससे बांका जिलेवासियों की परेशानी काफी बढ़ गई है. चांदन पुल के नहीं होने की वजह से अभी चार प्रखंडों के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है.

पुल निर्माण के लिए दो कंपनियों को दिया गया टेंडर

चांदन नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण समय सीमा के अंदर हो सके, इसको लेकर दो कंपनियों को निर्माण के लिए टेंडर दिया गया है. इसमें बौंसी के राजवीर कंस्ट्रक्शन व श्रीराम कंस्ट्रक्शन शामिल हैं. इस पुल का पूरा निर्माण कार्य 18 माह के समय सीमा में किए जाने का लक्ष्य रखा गया है.

इधर, डायवर्सन के बह जाने से नदी के पूरब स्थित बांका जिले के बाराहाट, बौंसी, पंजवारा, धोरैया एवं रजौन आदि क्षेत्रों का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो चुका है. रजौन-धोरैया के लोग तो जैसे तैसे पुनसिया-अजीत नगर अमरपुर सड़क मार्ग से दोगुनी दूरी तय करके बांका पहुंच सकते हैं, लेकिन बाराहाट, बौंसी, पंजवारा, श्याम बाजार आदि क्षेत्रों के लोगों के लिए अब जिला मुख्यालय तक पहुंचना एक बड़ी समस्या बन गई है. बांका के लोगों को झारखंड के गोड्डा-दुमका आदि तक जाने के लिए भी अब काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.

आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए भी व्यवस्था

जिले के चार प्रखंडों को जोड़ने वाले चांदन नदी के पुल व डायवर्सन पर प्रशासन की पूरी नजर है. आमलोगों को आवाजाही की समस्या ना हो इसको ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं. पुल निगम के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि बरसात के बाद चांदन पुल के नींव की खोदाई की जाएगी. बरसात के मौसम को देखते हुए 48 ह्यूम पाइप लाए गए हैं, ताकि डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने पर तुंरत ह्यूम पाइप लगाकर मरम्मत की जा सके.

आरजेडी के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, अधिवक्ता मनीष कुमार और बिमलेंदु पाठक ने बताया कि 27 सितंबर 1995 को आए भीषण बाढ़ में अंग्रेजों के जमाने में लोहे से बना पुल ध्वस्त हो गया था. इसके बाद 1996 में तीन करोड़ रुपये की लागत से 36 पाया वाला महेंद्र गोप सेतु का निर्माण हुआ था. इसका उद्घाटन 1997 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा बांका के आरएमके मैदान से किया गया था.

चांदन नदी पर बना महेंद्र गोप सेतु 12 जनवरी 2020 को क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद दो मई 2020 को प्रशासन द्वारा इस पुल से आवागमन को रोक दिया गया था. 31 अगस्त 2020 को नए पुल के निर्माण कार्य के लिए तत्कालीन पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना से ऑनलाइन चांदन पुल व डायवर्सन निर्माण का शिलान्यास किया था.

शिलान्यास के करीब 18 माह बाद लगभग 40 करोड़ की लागत से अब निर्माण कार्य प्रारंभ होने की सूचना है. नए पुल के निर्माण कार्य को लेकर बांका जिले के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही थी लेकिन अब डायवर्सन के बह जाने से लोगों के मन में काफी निराशा छा गई है. मालूम हो कि चांदन नदी पर 440 मीटर लंबा पुल का निर्माण होना है, जिसमें 14 पाया का निर्माण होगा, जबकि पुल की चौड़ाई 18 मीटर की होगी.

इनपुट: (कुमुद रंजन राव)

यह भी पढ़ें- 

पटनाः बंद हो गया मीठापुर बस स्टैंड, अब यात्रियों को गाड़ी पकड़ने के लिए जाना होगा रामचक बैरिया

बिहार: हथकड़ी वाले हाथों ने थामी कलम, गोपालगंज में बंदियों ने शुरू की BA और MA की पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget