एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: आज से फिर तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू, 54 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Tejashwi Yadav: बांका में तेजस्वी यादव आज पांच विधानसभा क्षेत्र अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया और बेलहर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. पहले चरण की यात्रा की शुरुआत उन्होंने समस्तीपुर से की थी.

Tejashwi Yadav Yatra: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज (16 अक्टूबर) से फिर यात्रा पर निकल रहे हैं. कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण की यह यात्रा बांका से शुरू होगी. पहले चरण में जब तेजस्वी यादव निकले थे तो उन्होंने 41 विधानसभा क्षेत्र को कवर किया था. इस बार दूसरे फेज में वे 54 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे. पढ़िए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पूरा कार्यक्रम क्या कुछ है.

आरजेडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव की यात्रा आज बांका जिले से शुरू होगी. कल 17 अक्टूबर को तेजस्वी यादव जमुई, 18 अक्टूबर को मुंगेर, 19 को खगड़िया और फिर 20 अक्टूबर को बेगूसराय में रहेंगे. 21 को लखीसराय और शेखपुरा, 22 को नवादा, 23 को नालंदा, 24 को जहानाबाद और अरवल, 25 को गया एवं 26 को टेकारी (गया) में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. 

कार्यकर्ताओं से संवाद और फीडबैक लेना मकसद

बांका में तेजस्वी यादव आज पांच विधानसभा क्षेत्र अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया और बेलहर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. खगड़िया में अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. मुंगेर की बात करें तो तारापुर, मुंगेर और जमालपुर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. जमुई दौरे में सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इस यात्रा का मकसद संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और फीडबैक लेना है. 

पहले चरण में समस्तीपुर से शुरू की थी यात्रा

तेजस्वी ने पहले चरण की यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से की थी. 10 से 17 सितंबर के बीच तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया था. पहले चरण की यात्रा में उन्होंने यह ऐलान कर दिया था कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. पांच किलो की जगह 10 किलो अनाज दिया जाएगा. रसोई गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा. यात्रा के दौरान उन्होंने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाई थी. एक बार फिर वे यात्रा शुरू कर रहे हैं तो यह तय है कि अपने किए गए कामों को गिनाएंगे. सरकार पर हमला भी करेंगे.

यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey: राजनीति में एंट्री से पहले ही पप्पू यादव पर गजब बोले रितेश पांडेय, सवाल सुनते ही सांसद को दिया करारा जवाब

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget