एक्सप्लोरर

कटिहार थाने में हमले को लेकर तेजस्वी यादव का निशाना, 'CM अचेत, दो डरपोक और बड़बोले उपमुख्यमंत्री...’

Bihar Politics: RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों उपमुख्यमंत्री अपराधियों की जाति, चेहरा और बैंक बैलेंस देख कोई व्यक्तव्य देते है.

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को शराब तस्करी के मामले गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने डंडखोरा थाने पर हमला बोल दिया. हमला रायपुर पंचायत के मुखिया और पैक्स अध्यक्ष आलोक चौहान के नेतृत्व में हुआ. घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने हमला बोला है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि गुंडों, अपराधियों और बलात्कारियों की पार्टी बीजेपी का नेता आलोक कुमार चौहान शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए 150 लोगों को लेकर थाने पर चढ़ गया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. थानाध्यक्ष को पीटा, घसीटा और वर्दी फाड़ दी. कुछ दिन पहले अपराधी बीजेपी नेता ने एसएचओ को धमकी भी दी थी. प्रतिदिन पुलिस पर हमले हो रहे है.

उपमुख्यमंत्रियों से अपराधियों की जाति वाला पाठ सुनेंगे’
पोस्ट में आगे लिखा कि CM अचेत है. प्रदेश के दो डरपोक, बड़बोले, निकम्मे और नकारे उपमुख्यमंत्रियों ने भाजपाई अपराधियों को खुली छूट दे रखी है. दोनों उपमुख्यमंत्री अपराधियों की जाति, चेहरा और बैंक बैलेंस देख कोई व्यक्तव्य देते है अन्यथा कहीं बिल में घुस जाएंगे और पुलिस पीटती रहेगी.

तेजस्वी ने बीजेपी को घेरते हुए आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्या आप आगामी 4 मई के बिहार दौरे पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले BJP नेता आलोक चौहान, आरा में नरसंहार करने वाले BJP नेता बबलू सिंह, शराब तस्कर बीजेपी नेताओं, बालू माफिया बीजेपी नेताओं और रंगदार बीजेपी नेताओं को सम्मानित कर जंगलराज के राग का आनंद लेंगे या बीजेपी के उपमुख्यमंत्रियों से अपराधियों की जाति वाला पाठ सुनेंगे? 

भोजपुर में आंदोलन की दी थी चेतावनी
इससे पहले शनिवार को भी तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को घेरा था. उन्होंने लिखा कि बीजेपी नेता द्वारा आरा के लहरपा गांव में की गई अंधाधुंध फायरिंग में मारे गए 3 युवकों के पीड़ित परिजनों व 4 घायलों से मुलाकात की एवं उनका दुःख-दर्द सांझा कर पार्टी की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की तथा अधिकारियों को यथाशीघ्र दोषियों को गिरफ़्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने का निर्देश दिया अन्यथा फिर भोजपुर में बड़ा आंदोलन होगा.

यह भी पढ़ें: ‘ऐसे लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब…’, पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी पर बोले दिलीप जायसवाल

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget