एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी को लेकर किस बात पर भड़के तेजस्वी यादव? 'तलवार और कलम' जितना बताया फर्क

Tejashwi Yadav News: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने विकास योजनाओं में केंद्र से मिलने वाली मदद पर भी बयान दिया.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां डिप्टी सीएम अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे. इस दौरान भी तेजस्वी बीजेपी पर निशाना साधने से नहीं चुके. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं और योगदान तो सबको देना चाहिए. राज्य  को, देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सब लोग अमन- चैन चाहते हैं. मेरे हिसाब से इस विचार में खूबसूरती है.

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग कलम बांटने में रहते हैं और कुछ लोग तलवार बांटते हैं हम लोग शांति चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने इस मंच के माध्यम से केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें लोगों की चिंता है कि हमारे युवा कैसे आगे बढ़े. हम लोग अपने संसाधन से जितना भी होता है प्रयास करके शिक्षा, रोजगार के लिए तत्पर रहते हैं.

'2 लाख नौकरी का निकाला विज्ञापन'

हमारी सरकार ने इतने कम दिनों में 2 लाख नौकरी का विज्ञापन निकाला है जो देश के सभी राज्यों में पहले स्थान पर है. उन्होंने बीजेपी का नाम न लेते हुए कहा कि इसे हम और भी बेहतर कर सकते हैं अगर केंद्र सरकार का सहयोग मिले. केंद्र की ओर से विशेष राज्य का दर्जा मिले या विशेष पैकेज मिले लेकिन ये सब ये लोग करेंगे नहीं, सिर्फ नफरत फैलाने की बात करेंगे.

2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी सभी पार्टियां कर रही है. ऐसे में चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा किसी भी मौके पर इस्तेमाल करने में तेजस्वी यादव चूकना नहीं चाहते हैं. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भी तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को नहीं छोड़ा.

'जनता के मन की बात पर करेंगे विचार' 

तेजस्वी यादव ने 1 दिन पूर्व भी बीजेपी पर देश में शांति को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा था हिंदू-मुसलमान, दंगा-फसाद, जहर बोना, कश्मीर इस पर ये लोग चर्चा  करते रहे. हम लोग जनता के मन की बात पर विचार करेंगे. जनता की क्या मांग है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह भारत सरकार से क्या अपेक्षा रखते हैं. इस बात को हम लोग उठा रहे हैं. चाहे मजदूर हो, किसान हो, नौजवान हो, विकास की बात होनी चाहिए और पॉजिटिव बात होनी चाहिए तथा सकारात्मक राजनीति होनी चाहिए, यह लोग तो सकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Liquor Ban: अब मिर्ची स्प्रे से शराब कारोबारियों पर नकेल कसने की तैयारी में पुलिस, जानें कब और कैसे होगा इस्तेमाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
Xप्लेन: बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget