एक्सप्लोरर

Bihar Assembly: चार्जशीट के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने BJP को दिया जवाब, लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर किया सबकुछ स्पष्ट

Tejashwi Yadav Statement: लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर मंगलवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. वहीं, इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की.

पटना: बिहार विधानसभा का अभी मानसून सत्र चल रहा है. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को सदन में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों को बिहार के विकास या बिहार की जनता की चिंता नहीं है, नियमानुसार सदन को चलने देना चाहिए लेकिन वह सदन को चलने नहीं दे रहे हैं. जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है. वही, हम पहली बार सदन में चुनकर 2015 में आए और मंत्री भी 2015 में बने, लेकिन यह मामला कब का है, लालू यादव का रेल मंत्री का  कार्यकाल 2004 से 2009 तक था. मेरा जन्म तो 89 में हुआ है तो 2004 में मेरी उम्र 15 वर्ष थी. मेरे कार्यकाल में कोई बता दे कि कौन सा कार्य कर दिया जो भ्रष्टाचारी हमें कहा जा रहा है. 

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि शिक्षकों की जहां तक बात है मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है और जो भी शिक्षक नेता है जब सदन खत्म होगा तो सब को बुलाकर बात की जाएगी. कितनी अच्छी पहल है कि एक संवाद हो रहा है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री हैं किसान बेचारे सड़क पर मांग करते रह जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री को मिलने का वक्त नहीं है. महिला पहलवान के साथ शोषण होता है उसकी आवाज को प्रधानमंत्री नहीं सुनते हैं. लेकिन बिहार में माहौल अलग है. यहां लोकतंत्र है. लोकतंत्र में हम लोग को विश्वास है सबको बुला कर बात की जाएगी. उनकी भी राय को हम लोग जानेंगे समझेंगे और जो भी बिहार के विकास के लिए छात्रों के लिए और शिक्षा में गुणवत्ता के लिए निर्णय होगा वह हम लोग लेंगे.

पब्लिक हेल्थ कैडर लाने जा रहे हैं- तेजस्वी यादव

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार लगातार रोजगार दे रही है. सरकारी नौकरियां और बहालियां दे रही हैं. जल्द ही हम लोग हेल्थ डिपार्टमेंट में पब्लिक हेल्थ कैडर लाने जा रहे हैं तो उन लोग को भी हम लोग पक्का नौकरी देने का काम करेंगे. बीजेपी को तो इन मुद्दों से लेना देना नहीं है, बेकार की बातें करनी है. वहीं, चार्टशीट मामले पर उन्होंने कहा कि जहां तक मेरी बात है तो यह पहला चार्टशीट तो नहीं है और अंतिम भी नहीं होगा. जिस दिन हम लोग की सरकार सरकार बनी थी 8 अगस्त 2022 को ही हमने कहा था कि अब यह लोग सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे. एक महीना पहले भी तो हम कहे थे कि हो सकता है मेरा नाम ये लोग चार्टशीट मे लाएंगे, उनको 2024 में डर और भय है. महाजुटान हो रहा है. पटना में इतनी बड़ी विपक्षी एकता की बैठक हुई है. इससे ये लोग घबराए हुए हैं. बीजेपी अब जाने वाली है यह जनता की मांग है और देशवासियों की पुकार है.

बीजेपी के हंगामा पर बोले तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ हंगामा करना है. कभी ये लोग तार्किक बात या जनता के हित की बात पर बहस नहीं करते हैं. इनका मकसद एक ही है सिर्फ सदन के अंदर हंगामा करना. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. प्रश्नकाल होता है, जिसमें सवाल पूछा जाता है लेकिन प्रश्नकाल को भी ये लोग चलने नहीं दिए. वहीं, भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के आरोप पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में छगन भुजबल, अजित पवार पर चार्टशीट हुई. छगन भुजबल जेल भी गए और बीजेपी माला पहनाकर उन्हें स्वागत कर रही है. अब वे लोग भ्रष्टाचारी नहीं हैं. 

'बीजेपी तो वाशिंग मशीन है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी तो वाशिंग मशीन है, लेकिन इनका वाशिंग पाउडर अब खत्म हो रहा है. टाइमलाइन खत्म होता है. अब मैन्युफैक्चरिंग बंद हो जाएगा. बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं. झूठ की मैन्युफैक्चरिंग भी करते हैं और होलसेलर हैं और  डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं. यह झूठ बोलने वाली फैक्ट्री जो है भारतीय झूठा पार्टी इस पर जनता ताला लगाने जा रही है.

ये भी पढ़ें: Supaul News: सुपौल में कोसी का दिखने लगा कहर, तेज धार से कटाव शुरू, इन इलाकों के 100 से अधिक घर चपेट में आए

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget