एक्सप्लोरर

Bihar News: 'इंडिया' गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग पर आई तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, बोले- 'सब लोगों से...'

INDIA Alliance Virtual Meeting: तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में जांच एजेंसियों की ओर से हो रही कार्रवाई पर भी रिएक्शन दिया. कहा कि ये सभी दबाव में काम कर रही हैं.

पटना: लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) के नेताओं की बैठक हो रही है. अंतिम और चौथी बैठक दिल्ली में हुई थी. ऐसी खबर थी कि आज बुधवार (03 जनवरी) को इंडिया गठबंधन के कुछ नेता वर्चुअल मीटिंग करेंगे. इस पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी सब लोगों से बात हुई है. सब लोगों से बात होने के बाद तारीख तय होगी. बात होनी है कि कुछ मीटिंग आदि हो. मीटिंग कब होगी कैसे होगी यह भी क्लियर नहीं है.

ईडी की ओर से हो रही कार्रवाई पर रिएक्शन देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह तो पहली बार है नहीं. ना पहली बार है और ना ही अंतिम बार है. जब तक चुनाव चलता रहेगा तब तक ये होता रहेगा. हम तो पहले ही कह चुके हैं. जो भी जांच एजेंसियां हैं सब लोग दबाव में काम कर रहे हैं. बार-बार सफाई देना और कमेंट करना ठीक नहीं है. सारा काम छोड़कर पॉलिटिकल काम करना है.

सीएए पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

इस सवाल पर कि ऐसा लग रहा है कि इसी महीने सीएए लागू हो जाएगा. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक हाउस में बिल पेश नहीं किया जाता है तो क्या कहा जा सकता है. कई बार होता है कि गुब्बारे की तरह किसी चीज को छोड़ दिया जाता है. उसी पर बयानबाजी होती है और होता कुछ नहीं है. इस पर तो आप लोगों (मीडिया) को पता ही है कि हमारी पार्टी का क्या स्टैंड रहा है. चुनाव आएगा तो इस तरह के मुद्दे हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद आते रहेंगे.

आप उपमुख्यमंत्री हैं, 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुलावा आया है? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारे घर में मंदिर है. हम लोगों ने तो हाल ही में तिरुपति जाकर मुंडन कराया है. बालाजी को दान किया है."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो इसलिए लालू भी चाहते हैं कि CM नीतीश बन जाएं संयोजक? गिरिराज सिंह का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget