एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: जातीय जनगणना के मुद्दे पर तैयार हो रही है नई पटकथा? चिराग के बयान पर तेजस्वी बहुत कुछ कह गए

Caste Census: जातीय जनगणना के मुद्दे पर चिराग पासवान के बयान के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका दल हमेशा से राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना का समर्थन करता रहा है.

Tejashwi Yadav: एनडीए में शामिल चिराग पासवान ने जातीय जनगणना के समर्थन में बयान दिया है. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि हम लोग शुरू से ही पूरे देश में इसको कराने की मांग करते रहे हैं. वह खुद केंद्र सरकार के पार्ट हैं अगर केंद्र सरकार नहीं कर रही है तो वो खुद नहीं कर रहे हैं उनकी करनी और कथनी में बहुत फर्क है. बता दें कि इस मुद्दे पर देश भर में सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव इसकी पुरजोर पैरवी कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी से अलग एनडीए में कई नेता इस मुद्दे पर अलग राय रख रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने जन्माष्टमी की दी बधाई 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम लोगों ने कितनी बार इसको पार्लियामेंट में उठाया है, लेकिन केंद्र सरकार ने मना कर दिया कि नहीं करेंगे. हम लोग तो डेलिगेशन भी लेकर मिलने गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने मना कर दिया. जब हमारी सरकार बनी तो हम लोगों ने बिहार में जाति आधारित गणना करवाई और आरक्षण दिया, लेकिन शेड्यूल 9 में ये लोग नहीं डाल रहे हैं. 

वहीं, जन्माष्टमी को लेकर उन्होंने कहा कि हम इस अवसर पर सभी देश और बिहारवासियों को पूरी शुभकामनाएं देते हैं और आप लोग सब लोग जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. पूरे देश में इसको मनाया जाता है इसके लिए बधाई देते हैं.

चिराग पासवान ने क्या कहा था?

बता दें कि चिराग पासवान ने राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना का समर्थन किया है. रांची में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रविवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है. हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो. इसके साथ ही चिराग ने ये भी कहा था कि यदि इसके आंकड़े सार्वजनिक किए गए तो समाज में विभाजन पैदा होगा.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: पुराने अंदाज में दिखे सीएम नीतीश, निर्माणाधीन आंख अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे IGIMS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget