एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: पुराने अंदाज में दिखे सीएम नीतीश, निर्माणाधीन आंख अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे IGIMS

Nitish Kumar News: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बन रहे 188 करोड़ के विशाल नेत्र अस्पताल पूर्वोत्तर भारत के सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल होगा जिसका सोमवार को सीएम ने निरीक्षण किया.

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (26 अगस्त) पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माणाधीन आंख अस्पताल का निरीक्षण किया और बचे हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रथम तल पर जाकर ओपीडी, वार्ड एरिया, ऑपरेशन थियेटर रूम, जेनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि 188 करोड़ रुपये की लागत से 154 बेड का यह आंख अस्पताल अपने आप में विशिष्ट होगा.

आंख अस्पताल होगा सबसे बड़ा- प्रत्यय अमृत 

आगे आईएएस प्रत्यय अमृत ने बताया कि यह अस्पताल जी प्लस श्रेणी में होगा. यहां कार्निया एंड रिफ्रेक्टिव, ग्लूकोमा, रेटिना एवं यूबिया के इलाज की बेहतर सुविधा होगी. यहां पेडिएट्रिक और न्यूरो ऑप्थल्मोलॉजी की भी बेहतर चिकित्सा हो सकेगी. इस चक्षु अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा भी उपलब्ध होगी. यह उत्तर-पूर्व भारत के सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा आंख अस्पताल होगा.

निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने क्या कहा?

वहीं, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशिष्ट अस्पताल के बचे हुए कार्यों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें. इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आंख से संबंधित रोगों का विशिष्ट तरीके से इलाज होगा, जिससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी. राज्यवासियों को इस अस्पताल के रूप में आंख के रोगों के बेहतर इलाज के लिए एक और विकल्प मिलेगा. मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली. वहीं, निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे. बता दें कि इन दिनों सीएम नीतीश कुमार का एक्टिव दिख रहे हैं. प्रदेश में चल रहे विकास निर्माण कार्यों का लगातार वो जायजा लेते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Congress: बिहार में अब तक नहीं बन पाई प्रदेश कांग्रेस समिति, 'आलाकमान' की नजर हुई तिरछी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget