एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'BJP सफाचट सफाचट सफाचट', पीएम मोदी के बयान पर बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav attack on PM Modi: पीएम मोदी के बिहार दौरे के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है. शनिवार को पीएम मोदी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

Tejashwi Yadav: पीएम मोदी आज (25 मई) चुनावी दौरा के लिए बिहार में पहुंचे. काराकाट में पीएम मोदी सभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए लालू यादव और तेजस्वी यादव पर कार्रवाई की बात कही है. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बिहारी गुजराती से डरता नहीं है. यह झारखंड और दिल्ली नहीं है. एक बार हाथ लगाकर तो दिखाइए. बिहारी किसी से डरता नहीं है. हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है. एक 75 साल के बुजुर्ग एक 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं कि हमें चुनाव हराओगे तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे. जनता फैसला करेगी.

वहीं. छठे चरण के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत पर उन्होंन कहा कि वो जीत गए और जाते-जाते उन्होंने कहा कि बीजेपी सफाचट सफाचट सफाचट...

पीएम मोदी के निशाने पर आरजेडी

वहीं, रोहतास जिले के डिहरी में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया. इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाने पर रहे. उन्होंने उन्होंने बिना किसी का नाम लिए राजद के प्रमुख लालू यादव के परिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवाई, कान खोल के सुन लो, उनका भी जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. जैसे ही हेलीकॉप्टर में चक्कर मारने का समय पूरा होगा, जेल का रास्ता तय हो जाएगा. बिहार को लूटने वालों को एनडीए सरकार छोड़ेगी नहीं, ये मोदी की गारंटी है.

आगे पीएम मोदी ने जंगलराज की चर्चा करते हुए कहा कि एक दौर था, जिसमें लोग रात में घर से बाहर निकलने से डरते थे. रात में कोई ट्रेन से उतरता था, तो सुबह तक वो स्टेशन पर ही रहता था. उस समय अपहरण, हत्या और डकैती सरेआम होती थी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को जंगलराज के दौर से वापस लेकर आई है. आज वे डकैत, गुंडे छिपे हुए हैं, वो मौके की तलाश में हैं. अगर गलती से भी 'इंडिया' गठबंधन वाले मजबूत हो गए तो गुंडों को दाना-पानी मिलेगा. इससे नौजवानों का भविष्य तबाह हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: 'विधानसभा चुनाव से पहले लाखों नौकरी...', गया में सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget