एक्सप्लोरर

फेल हो जाएगी तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना? प्रशांत किशोर ने पहले ही दिया सबूत!

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज आरजेडी की तरह जनता से झूठे वादे नहीं करता और न ही कभी करेगा. हम जनता से सिर्फ वही वादे करेंगे जिन्हें हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे.

Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है और उससे पहले अलग-अलग पार्टियां अपनी-अपनी योजनाएं बना रहीं हैं. सरकार में आने पर वे जनता के लिए क्या-क्या करेंगी इसे गिनवाया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी कई घोषणाएं की हैं. 200 यूनिट फ्री बिजली देने के साथ उन्होंने माई बहिन मान योजना को शुरू करने की बात कही है. उनके दावे सफल होंगे या नहीं होंगे ये तो सरकार में आने पर पता चलेगा लेकिन जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) मान रहे हैं कि माई बहिन मान योजना फेल होने वाली है. इसके पीछे का पीके ने कारण भी बताया है.

'1.5 लाख करोड़ रुपये कहां से देंगे?'

प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जन सुराज आरजेडी की तरह जनता से झूठे वादे नहीं करता और न ही कभी करेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में आरजेडी ने माई बहिन मान योजना की घोषणा की है. इसके तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. पीके ने कहा कि बिहार में छह करोड़ महिलाएं हैं, मतलब अगर हर महिला को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएं तो हर साल करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे. जब बिहार का कुल बजट ही 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये है तो हर साल 1.5 लाख करोड़ रुपये कहां से देंगे?

'हम वही वादे करेंगे जिन्हें पूरा करेंगे'

प्रशांत किशोर ने कहा कि आरजेडी इस वादे को कभी पूरा नहीं करने वाली है. पीके ने आगे कहा कि जन सुराज दूसरी पार्टियों की तरह नहीं हैं जो कहते हैं कि सब कुछ करेंगे लेकिन करते कुछ नहीं. हम जनता से सिर्फ वही वादे करेंगे जिन्हें हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे. जो भी वादा करेंगे उसका पहले गहन अध्ययन करेंगे और फिर जनता को बताएंगे कि हम किस तरह से वादा पूरा करेंगे.

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: लालू यादव पर जीतन राम मांझी की दो टूक, कहा- 'हमारे खादी मॉल में…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
राहुल गांधी के पैलेट गन वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
राहुल गांधी के फायरिंग वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget