एक्सप्लोरर

Karpoori Thakur Bharat Ratna: 'अच्छा होता साथ में...', 'भारत रत्न' को लेकर तेजस्वी यादव ने कर दी ये बड़ी मांग

Tejashwi Yadav: भारत रत्न सम्मान को लेकर तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि चुनाव के पहले दिया जाए या बाद में दिया जाए, बात है कि हम लोगों की मांग पूरी हुई है.

पटनाजननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा. मंगलवार (23 जनवरी) को केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की है. इसको लेकर बिहार में राजनीतिक दल के नेता एक तरफ खुशी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बयानबाजी भी जारी है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार (24 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि हमलोग तो बोलते हैं कि कांशीराम को भी भारत रत्न मिलना चाहिए. अच्छा होता साथ में कांशीराम को भी मिल जाता तो अपार खुशी होती.

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की पुरानी मांग रही है. जब प्रधानमंत्री विधानसभा के प्रांगण में आए थे तब भी हमने ये मांग उस समय रखी थी. बड़ी खुशी की बात है कि जो शोषित और वंचित समाज के सबसे बड़े पैरोकार रहे, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है. ये खुशी की बात है.

इसके पीछे तेजस्वी ने जातीय गणना बताई वजह

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हम लोगों ने जो जाति आधारित गणना कराई और जो संख्या बाद में निकल कर आई तो उसके बाद ही भारत सरकार को निर्णय लेना पड़ा. खैर जो भी बात हो लेकिन भारत रत्न मिला है खुशी की बात है. इस सम्मान को लेकर तेजस्वी ने यह भी कहा कि चुनाव के पहले दिया जाए या बाद में दिया जाए, बात है कि हम लोगों की मांग पूरी हुई है.

तेजस्वी ने कहा कि कई अवसर पर इसको लेकर मांग रखी गई थी. कहा, "लालू यादव और तेजस्वी यादव ने ही नहीं बल्कि जितने भी समाजवादी नेता रहे हैं उन सभी लोगों ने लगातार समय-समय पर मांग की है. हमलोग तो बोलते हैं कांशीराम को भी भारत रत्न मिलना चाहिए. अच्छा होता साथ में कांशीराम को भी मिल जाता तो अपार खुशी होती."

यह भी पढ़ें- Karpoori Thakur Bharat Ratna: आज लालू भी कर्पूरी ठाकुर को मान रहे 'गुरु', अब BJP ने याद दिलाई पुरानी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget