एक्सप्लोरर

Watch: गाड़ी से निकले तेजस्वी यादव... लोग बोलने लगे- मोदी... मोदी... मोदी, बाबा बागेश्वर के समर्थन में भी लगा नारा

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का चुनावी क्षेत्र राघोपुर ही है. इसी क्षेत्र में आज उनका विरोध देखने को मिला. आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बयान देकर बीजेपी पर हमला बोला है.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का गुरुवार (15 जून) को विरोध हो गया. बिदुपुर स्थित संतकबीर दास कॉलेज परिसर में ग्रामीण कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाना था. इसके अलावा चेचर गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया जाना था. इन्हीं सारे कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी यादव पहुंचे थे. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करने के बाद जब तेजस्वी यादव जाने लगे और गाड़ी से निकलकर हाथ हिलाया तो उनके विरोध में लोग नारा लगाने लगे.

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विरोध में कुछ लोग मोदी, मोदी, मोदी चिल्लाने लगे. इसके बाद तेजस्वी यादव गाड़ी में बैठकर निकल गए. बता दें कि तेजस्वी यादव का चुनावी क्षेत्र राघोपुर ही है. इसी क्षेत्र में आज उनका विरोध देखने को मिला. तेजस्वी यादव के सामने बीजेपी और मोदी के समर्थन में तो नारा लगा ही साथ ही कुछ लोगों ने जय श्री राम एवं बाबा बागेश्वर के समर्थन में भी नारा लगाया.

आरजेडी के पूर्व मंत्री ने बोला बीजेपी पर हमला

इधर, कार्यक्रम में विरोध और हंगामे को लेकर आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा तेजस्वी यादव जिस तरीके से राघोपुर और पूरे बिहार का विकास कर रहे हैं ये बीजेपी वालों को रास नहीं आ रहा है. बीजेपी वालों का कलेजा फट रहा है इसलिए इस तरीके का काम किया गया है. नारा लगाने वाले कौन लोग थे इसका पता नहीं लेकिन आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बाबा बागेश्वर ने पटना के नौबतपुर में कथा कही थी. उनके आने से पहले तेजस्वी यादव के बड़े भाई और मंत्री तेज प्रताप ने काफी विरोध किया था. अब जब तेजस्वी यादव अपने चुनावी क्षेत्र में गए तो मोदी-मोदी के साथ बाबा बागेश्वर के समर्थन में कुछ लोग नारा लगाने लगे.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर CM नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- देश नीतीश का इंतजार कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget