एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Marriage: तेजस्वी यादव अपनी पसंद से कर रहे शादी, आज दिल्ली में है पूरा प्रोग्राम, जानें कौन-कौन पहुंचा

Tejashwi Yadav Engagement: सगाई और शादी की तैयारी बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है. तेजस्वी यादव अपनी दोस्त राजश्री के साथ शादी करने वाले हैं. पूरी तैयारी हो चुकी है.

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की आज दिल्ली में सगाई होने वाली है. सगाई और शादी की तैयारी बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है. इस बीच दिल्ली स्थित मीसा भारती (Misa Bharti) के फार्म हाउस पर सारी तैयारियां हो चुकी हैं. तेजस्वी यादव अपनी दोस्त राजश्री के साथ शादी करने वाले हैं. दोनों नई दिल्ली स्थित आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे. लड़की हरियाणा की रहने वाली है और परिवार के साथ दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती है.

लालू का पूरा परिवार दिल्ली में एकजुट

इस पूरे प्रोग्राम में कौन-कौन पहुंच रहा है ये अभी किसी को जानकारी नहीं है, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि इस मौके पर परिवार से जुड़े सभी खास लोग आ गए हैं. लालू-राबड़ी की सभी सातों बेटियां और दामाद दिल्ली पहुंच चुके हैं. इसके अलावा करीबी रिश्तेदारों के भी आने का सिलसिला जारी है. कहा जा रहा है कि सिर्फ 40 से 50 लोग ही जो खास हैं उन्हें बुलाया गया है, किंतु किसी को पूरी बात नहीं बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Marriage: सगाई फिर कोर्ट मैरिज! 'पहेली' बनी तेजस्वी यादव की शादी, खुश नहीं हैं पिता लालू प्रसाद यादव

बता दें कि जब यह खबर आई कि गुपचुप तरीके से तेजस्वी की शादी की तैयारी दिल्ली में हो रही है तो परिवार का सदस्य या कोई रिश्तेदार इसपर कुछ नहीं बोल रहा था. बाद में उनकी बहन रोहिणी आचार्या ने एक ट्वीट कर कंफर्म कर दिया कि उनकी शादी होने वाली है. तेजस्वी की शादी को लेकर ट्विटर पर लिखा, "भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला." रोहिणी आचार्या के इस ट्वीट से यह कंफर्म हो गया है कि तेजस्वी यादव की शादी की तैयारी हो रही है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Ring Ceremony: तेजस्वी की होने वाली दुल्हन के नाम पर किसकी तस्वीर हो रही वायरल? जानें सच्चाई

तेजस्वी यादव के बारे में जानें

लालू प्रसाद यादव की सात बेटियां और दो बेटे हैं. तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव. तेजस्वी यादव बिहार में विपक्ष के नेता भी हैं. वे राघोपुर सीट से विधायक हैं. वे 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं. तेजस्वी यादव आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल चुके हैं. वे झारखंड क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं. वहीं उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी हसनपुर से विधायक हैं.

यह भी पढ़ें- दुल्हनिया के बिहार आते ही तेजस्वी बन जाएंगे CM! पढ़ें- शादी की खबर से खुश कार्यकर्ताओं ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन किसी की मर्जी...'
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन को बाधित करना विपक्ष की मंशा'
Bihar News: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
बिहार: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
नीतीश कुमार का जिक्र कर राजेश राम का बड़ा बयान, 'कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं...'
'BJP ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया', कांग्रेस नेता राजेश राम ने साधा निशाना
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget